नगरी में मना बिहार चुनाव के जीत का उत्सव: जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने की जमकर आतिशबाज़ी

बिहार चुनाव में एनडीए ने अभूतपूर्व विजय पर नगरी में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की और विजय उत्सव मनाया।

Updated On 2025-11-14 18:27:00 IST

भाजपाइयों ने मनाया जीत का उत्सव 

गोपी कश्यप- नगरी। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने अभूतपूर्व विजय हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद नगर पंचायत नगरी में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाज़ी की और विजय उत्सव मनाया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल, सुशासन, पारदर्शिता और राष्ट्र प्रथम की नीति की जनता द्वारा फिर से की गई मजबूत मुहर है। बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब किसी भी हालत में जंगलराज को वापस नहीं आने देगी। एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और सहयोगी दलों के समर्पण, परिश्रम और मजबूत संगठन ने मिलकर ऐतिहासिक जीत का मार्ग प्रशस्त किया है। यह विजय लोकतंत्र की जीत है और विकास तथा स्थिरता की राह पर आगे बढ़ने का संकल्प है।

जन की आकांक्षाओं को दी जाएगी सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रकाश बैस ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। जहाँ गरीब कल्याण, युवाओं के अवसर, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के सम्मान और आम जन की आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए की सरकार को पूर्ण बहुमत से समर्थन दिया और “विकास बनाम विघटन” की लड़ाई में विकास को चुना।

बीजेपी की एकजुटता का परिणाम
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत देश में मजबूत नेतृत्व, सुशासन और विकास पर जनता की आस्था का प्रतिबिंब है। इससे पूरे देश में भाजपा-एनडीए के कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊँचा हुआ है और आने वाले चुनावों में यह ऊर्जा भी बड़े जनसमर्थन का आधार बनेगी। विजय उत्सव के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं के प्रति आभार जताते हुए निरंतर विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल नगरी अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता विकल गुप्ता, मोहन नाहटा, अजय नाहटा सहित भाजपा समर्थित पूर्व विधायक एवं नगर पंचायत नगरी के पार्षदगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News