धमतरी पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव: विंध्यवासिनी मंदिर में चढ़ाए मन्नत के 2 हजार 16 नारियल, बोले- स्कूल शिक्षा को और करेंगे बेहतर

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विंध्यवासिनी मंदिर में मन्नत के 2 हज़ार 16 नारियल चढ़ाए। शिक्षकों की भर्ती के सवाल पर पर कहा कि, कम होंगे वहां भर्ती किए जाएंगे।

Updated On 2025-09-02 18:54:00 IST

विंध्यवासिनी मंदिर में आशीर्वाद लेते मंत्री गजेंद्र यादव

गोपी कश्यप- नगरी। छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मंगलवार को धमतरी पहुंचे। जहां उन्होंने विंध्यवासिनी मंदिर में मन्नत के 2 हज़ार 16 नारियल चढ़ाए। उन्होंने माता के प्रति अपनी गहरी आस्था बताते हुए कहा कि, मंदिर के पुजारी ने गजेंद्र यादव को मंत्री बनने का आशीर्वाद दिया था। हम छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा को और बेहतर करेंगे।

वहीं मंत्री श्री यादव ने कहा कि, हम यादव हैं और माँ विंध्यवासिनी हमारी कुल देवी हैं। जब मैं पहले आया था तो मंदिर के पंडित ने कहा था कि, आप शिक्षा मंत्री बनके जरूर आएंगे यहां। ऐसे में मेरी यहां मेरी श्रद्धा है। राज्य बनने के बाद डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार आई थी तो कपिल सिब्बल ने बहुत से नियम लाया था। हम पुरानी परमपराओं को चालू करेंगे। 

डी संवर्ग के 1222 शिक्षकों को दी पदोन्नति
शिक्षकों की भर्ती के सवाल पर उन्होंने पर कहा कि, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि, जहां कम होंगे वहां भर्ती किए जाएंगे। डी संवर्ग के 1222 शिक्षकों को पदोन्नत कर उन्हें प्रिसिंपल बनाया है। न्यायालय का फैसला आने के बाद इ संवर्ग के शिक्षकों को भी पदोन्नत किया जाएगा। हमने निर्देशित किया है कि, स्कूलों में NCRT की पढाई करायी जाए।

नगरी के नेताओं ने की मुलाकात
वहीं धमतरी नगर में मंत्री गजेंद्र यादव से सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने मुलाकात की। भाजपा नेताओं ने मंत्री यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और संगठनात्मक गतिविधियों सहित क्षेत्रीय विकास पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा भाजपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल डागा, विधानसभा सिहावा संयोजक नागेंद्र शुक्ला और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर दुबे उपस्थित रहे।  

Tags:    

Similar News