लंदन से मानपुर तक मानव सेवा का अद्भुत सफर: महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ दौड़ते हुए मानपुर पहुंचीं ब्रिटिश महिला धावक हैना

मोहला जिले में लंदन से भारत भ्रमण पर निकलीं ब्रिटिश मूल की महिला धावक 'हैना' महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ दौड़ते हुए मानपुर पहुंचीं।

Updated On 2026-01-09 16:39:00 IST

ब्रिटिश महिला धावक हैना से वार्तालाप करते हुए

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता का अनूठा संदेश लेकर लंदन (ब्रिटेन) से भारत भ्रमण पर निकलीं ब्रिटिश मूल की महिला धावक 'हैना' महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ की ओर दौड़ते हुए मानपुर पहुंचीं। मानपुर के आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं उनसे मानपुर निवासी राजहंस मंडावी ने प्रेरणादायक संवाद किया। मुलाकात के दौरान हैना ने बताया कि, वे मूलतः लंदन की निवासी हैं और मानव सेवा के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं। इसी उद्देश्य को लेकर वे भारत भ्रमण पर निकली हैं।

विभिन्न चैरिटी संगठनों के माध्यम से करती हैं सेवा कार्य
हैना ने जानकारी दी कि, वे अपनी रनिंग यात्रा के माध्यम से सामाजिक सेवा और जागरूकता का संदेश दे रही हैं। वे अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न चैरिटी संगठनों के माध्यम से सेवा कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य लोगों को मानवता, करुणा और सेवा के लिए प्रेरित करना है।

हैना का मूल उद्देश्य है जरूरतमंदों की मदद करना
हैना ने बताया कि, उनकी इस प्रेरणादायक दौड़ की शुरुआत पाकिस्तान बॉर्डर से हुई है और अब तक वे लगभग 4200 किलोमीटर की दूरी दौड़ते हुए तय कर चुकी हैं। यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। हैना का यह प्रयास न केवल शारीरिक दृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि मानव सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है। उनका कहना है कि, लोगों से मिलना, संवाद करना और उनकी मदद करना ही उनकी इस यात्रा का मूल उद्देश्य है।

मानवता के प्रति सजग होने का देती हैं संदेश
हैना ने यह भी कहा कि, भारत विविधताओं और सेवा भावना से भरा देश है, यहां लोगों से मिलकर उन्हें अपार प्रेरणा मिलती है। निश्चित ही इस प्रकार का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणादायक है। सेवा, समर्पण और संवाद के माध्यम से दुनिया को जोड़ने वाली हैना की यह यात्रा हम सभी को मानवता के प्रति सजग होने का संदेश देती है।

Tags:    

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार