लखनपुर में फर्जी अस्पताल सील: वेल्डिंग दुकान के अंदर झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था उपचार केंद्र

लखनपुर में वेल्डिंग दुकान के अंदर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा चल रहे फर्जी अस्पताल पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने ताला जड़ दिया। INH 24×7 ने प्रमुखता से खबर चलाते हुए किया था खुलासा।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-11-15 10:22:00 IST

लखनपुर में फर्जी अस्पताल सील

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर में संचालित एक फर्जी अस्पताल का भंडाफोड़ करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। यह अवैध अस्पताल एक वेल्डिंग दुकान के साथ अंदर ही अंदर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा संचालित किया जा रहा था, जहाँ मरीजों को भर्ती तक किया जा रहा था और उनकी जिंदगी को जोखिम में डाला जा रहा था।

INH 24×7 ने किया था खुलासा

INH 24×7 ने इस फर्जी अस्पताल का खुलासा करते हुए प्रमुखता से खबर चलाई थी, उसी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।


स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला
संयुक्त संचालक स्वास्थ्य के निर्देश पर नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर जांच की। जांच में अस्पताल से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं होने पर तुरंत संस्थान को बंद कर दिया गया और दुकान पर ताला जड़ दिया गया।

फर्जी इलाज से खतरे में थी मरीजों की जान
वेल्डिंग दुकान के अंदर बनाए गए इस अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टर द्वारा मरीजों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा था। यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन था बल्कि मरीजों की जान से बड़ा खिलवाड़ भी साबित हो रहा था।

कड़ी चेतावनी जारी
स्वास्थ्य विभाग ने अवैध तरीके से अस्पताल संचालित करने वालों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद