नगर सेना कार्यालय शराब पार्टी: बैकुंठपुर में जवानों की हरकतों का वीडियो वायरल
कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर सेना कार्यालय का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जवानों को ड्यूटी के दौरान शराब पीते देखा गया है।
शराब पार्टी करते हुए
रविकांत सिंह राजपूत - कोरिया। छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में नगर सेना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। दरअसल, नगर सेना कार्यालय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जवानों को कार्यालय के भीतर बैठकर शराब पीते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि, बाहर नगर सेना/पुलिस की गाड़ी खड़ी है और अंदर जाम छलकाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, यह वीडियो दो दिन पुराना है और इसमें नजर आने वाले लोग नगर सेना के ही जवान बताए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालय में इस तरह का कृत्य न केवल विभाग की छवि धूमिल कर रहा है बल्कि कानून व्यवस्था और जिम्मेदारी निभाने वाले जवानों की ईमानदारी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। जब कानून-व्यवस्था संभालने वाले ही कार्यालय में शराब के जाम छलकाएंगे, तो आम जनता को कैसे भरोसा होगा? अब देखना होगा कि, प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करता है।
विदाई पार्टी में बजा तेज संगीत
वहीं कुछ सप्ताह पहले बीजापुर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ( SBI ) भवन में एक कर्मचारी के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान देर रात SBI के स्टाफ़ शराब पीते हुए शोर- शराबा करते हुए नजर आए। जिसके चलते आसपास के लोगों को देर रात परेशानी का सामना करना पड़ा। अब बैंक कर्मियों के शराबखोरी और संगीत की धुन पर थिरकते कर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है। विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, किस तरफ कर्मचारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
स्टेट बैंक में शराब पार्टी
दरअसल, बीजापुर के मेन रोड पर एसबीआई को हाल ही में नया भवन आवंटित किया गया है। जहां बैंक जल्द ही स्थानांतरित होने वाला है। इसी बीच रविवार को शाखा के एक कर्मचारी की विदाई के उपलक्ष्य में नए भवन में पार्टी आयोजित की गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि, यह विदाई पार्टी देर रात शराब पार्टी में बदल गई। पार्टी का माहौल उस समय विवादित हो गया जब यह शराब पार्टी में तब्दील हो गया। इस दौरान देर रात तक इसका शोर मुख्य सड़क तक गूंजता रहा।
आसपास के लोग हुए परेशान
तेज संगीत, शोरगुल और हुल्लड़ की वजह से आस-पास के रहवासियों को परेशानी हुई। कुछ राहगीरों ने भी देर रात बैंक परिसर से आ रही तेज आवाजों को लेकर हैरानी जताई। पार्टी का माहौल उस समय विवादित हो गया जब यह आयोजन कथित रूप से शराब पार्टी में तब्दील हो गया और देर रात तक इसका शोर मुख्य सड़क तक गूंजता रहा।