केशकाल घाट में लगा लंबा जाम: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का काफिला फंसा, पहली बार आये थे बस्तर प्रवास पर

केशकाल घाट में जाम के चलते शिक्षा मंत्री का काफिला फंस गया। गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर आये थे।

Updated On 2025-09-29 10:15:00 IST

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव का काफिला फंसा

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर की लाइफ लाइन NH- 30 केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री का काफिला भी जाम में फंस गया है। उनके साथ ही कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और चित्रकोट विधायक विनायक गोयल भी फंसे हुए हैं। गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर आये थे। केशकाल घाट और जर्जर सड़को में आधा घण्टा आवागमन बाधित हुई। वहीं वाहन चालकों की लापरवाही के कारण जाम लग रहा था। आए दिन इस घाट में जाम की स्थिति बनती है।

वहीं दो दिन पहले नेशनल हाइवे 30 केशकाल घाट में लंबा जाम लग गया था। घाट के पांचवे मोड़ पर गड्ढे में ट्रक फंसने की वजह से दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतारें लग गई थी। वहीं केशकाल पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई थी। वहीं आवाजाही के शुरू होते ही केशकाल घाट में भारी जाम की स्थिति देखने को मिली थी। जिसके कारण वाहनों की लंबी- लंबी कतारे लग गई थी। जिसके चलते छोटे बड़े सभी वाहन जाम में फंसे हुए थे।

वाहनों की लगी थी लंबी कतारें
दरअसल, केशकाल घाट के रिपेयरिंग काम पूरा होने के 55 दिन बाद सभी बड़े वाहनों के लिए यातायात बहाल हुआ था। इस दौरान सुबह की पहली बस को रवाना करते ही सभी वाहनों को छोड़ा गया। वहीं आवागमन शुरू होते ही वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। घाट के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी- लम्बी कतार लग गई थी।

Tags:    

Similar News

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर फहरा तिरंगा: महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ध्वजारोहण: कर्रेगुट्टा पहाड़ी समेत बीजापुर के 13 इलाकों में आज़ादी के बाद पहली बार लहराया तिरंगा

हरिभूमि-आईएनएच का सार्थक संवाद: सीएम साय ने कहा- 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ से खत्म होगा नक्सलवाद

दशकों पुराने नक्सल प्रभाव के बाद लोकतंत्र की वापसी: बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले के गांवों में फहराया जाएगा तिरंगा, ग्रामीणों में उत्साह