बगिया में सीएम ने की गोवर्धन पूजा: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में परिजनों के साथ गोवर्धन पूजा की।

Updated On 2025-10-22 17:36:00 IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना करते हुए 

खुर्शीद कुरैशी- जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सपरिवार प्रतीक स्वरूप गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की और प्रदेश के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, गोवर्धन पूजा एक पवित्र त्यौहार है इस दिन अन्नकूट की परंपरा निभाई जाती है। एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो दीपावली के अगले दिन, कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने की लीला की स्मृति में की जाती है। 


बनाया जाता है गोवर्धन पर्वत का प्रतीक
उन्होंने कहा कि, गोकुलवासियों को लगातार वर्षा और संकट का सामना करना पड़ा, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गांववासियों को शरण दी। जिससे आने वाले संकट को दूर किया जा सके। इस दिन गोवर्धन का चित्र या प्रतीक बनाया जाता है। घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का चित्र या आकृति बनाई जाती है।


भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया अन्नकूट का भोग
अन्नकूट के तहत तरह-तरह के पकवान, सब्जियाँ, मिठाइयाँ बनाकर थाल में सजाए जाते हैं, इसे अन्नकूट कहा जाता है। भगवान कृष्ण की पूजा कर उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गायों की विशेष पूजा की जाती है। जिससे गोवंश के संरक्षण संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा।

Tags:    

Similar News