मंत्री केदार कश्यप के गांव में बवाल: कांग्रेसियों ने दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़, झूमाझटकी में कई पलिसकर्मी घायल

सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी से मारपीट को लेकर जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की।

Updated On 2025-09-08 16:11:00 IST

पुलिस से झूमाझपटी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता 

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेसियों की झूमाझटकी हुई और कई पुलिस के कर्मचारी घायल हुए। 

मंत्री केदार कश्यप के कार्यालय में तोड़फोड़ निंदनीय- भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी 
वहीं इस पूरे मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बताया था कांग्रेसी चमचे है? गुंडागर्दी भी करते हैं तोड़फोड़ भी करते हैं, उपद्रवी हैं, ये नहीं बताया था। क्या हार की निराशा इंसान को ऐसा बना देती है, महिला पुलिस कर्मी से बतमीजी और हिंसा साथ ही मंत्री श्री Kedar Kashyap के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ निंदनीय है। कांग्रेस का यह कृत्य घृणित कृत्य है, जनता इसका जवाब जरूर देगी। 

रायपुर में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी मंत्री केदार कश्यप के बंगले का कांग्रेसी कार्यकर्ता घेराव करेंगे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या से घेराव के लिए निकले। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद है। 

Tags:    

Similar News