पखांजुर में शनिदेव महाराज महोत्सव: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, समूचा बांदे बाजार हुआ भक्तिमय

पखांजुर-बांदे में शनिदेव महाराज महोत्सव की शुरुआत सैकड़ों शनि भक्तों की कलश यात्रा के साथ हुई। भक्ति गीतों और जयकारों से भक्तिमय माहौल रहा।

Updated On 2026-02-04 16:57:00 IST

पूजा-अर्चना करते हुए श्रद्धालु

सुमित बड़ाई- पखांजुर। छत्तीसगढ़ के पखांजुर-बांदे में बुधवार से शनिदेव महाराज महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। महोत्सव की शुरुआत सैकड़ों शनि भक्तों की कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा बांदे बाजार भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

बांदे में आयोजित यह शनिदेव महाराज महोत्सव लगातार चौथे वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाला यह धार्मिक आयोजन प्रतिवर्ष 4 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित किया जाता है। इस दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बांदे पहुंचकर भगवान शनिदेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को मजबूती
शनिदेव महाराज महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि यह क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा को भी मजबूत कर रहा है। आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पूरे उत्सव को सुव्यवस्थित और भव्य रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने

CSPDCL के छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल हुए अनुज शर्मा: बोले- बिजली विभाग की मेहनत से 25 वर्षों में 'पावर सरप्लस' स्टेट बना राज्य