नवागढ़ में मोटिवेशनल कार्यक्रम: मेमोरी एक्सपर्ट डॉ. अवधेश पटेल ने लिया सेमिनार, बताया कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें
नवागढ़ में मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ .अवधेश पटेल ने बच्चों को कम समय में परीक्षा की तैयारी कैसे करें इसकी जानकारी दी गई।
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के नवागढ़, संबलपुर स्थित समरसता भवन में मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन 1 फरवरी को लोधी क्षत्रिय एम्प्लाइज्ड एंड इंटलेक्चुअल एसोसिएशन द्वारा जिला इकाई बेमेतरा में शैक्षणिक कार्यक्रम कार्य का आयोजन किया गया। वहीं परीक्षा की तैयारी के कैसे करें इसके बारे में जानकार दी गई। मेगा मेमोरी एक्सपर्ट डॉ अवधेश पटेल ने कम समय में परीक्षा की तैयारी पर सारगर्भित टीप्स दिए।
मेगा मेमोरी एक्सपर्ट डॉ अवधेश पटेल ने बताया कि, मन दो प्रकार से होते हैं, चेतन मन और अवचेतन मन जो चेतन मन 10ः तो अवचेतन मन 90ः होता हैं। हम अपने क्रियाकलाप 10ः चेतन मन का ही उपयोग साधारणतः करते हैं। व्यक्ति अपने क्रियाकलाप में बदलाव कर इस अवचेतन मन का भी उपयोग कर सकते हैं। सूत्र एसएईआरएस का उपयोग कर विद्यार्थी अवचेतन मन को जागृत कर सकता है और अपना माइंड पॉवर बढ़ा सकते हैं। व्यक्ति जैसा सोचता है,वैसा ही बनता हैं। बच्चों को यह ज्ञान बताया गया। जिसको बच्चों ने बड़े ध्यान से एकाग्रता से सुना और कॉपी में नोट किया। आत्मसात करने के एक्टिविटी द्वारा सिखाया गया।
बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कैरियर गाईडेंस दिया
कार्यक्रम प्रभारी रहे लक्ष्य छत्तीसगढ़ संगठन के उपाध्यक्ष (व्याख्याता) कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि, बच्चों समय के साथ एक्टिव रहना, अपने पूरे ऊर्जा को उद्देश्य के प्राप्ति में खपा देना, आपके सहयोग के लिए लक्ष्य छत्तीसगढ़ संगठन हैं। जिसमें सामाजिक अधिकारी कर्मचारी शिक्षकों का सहयोग और मेहनत रहता है ,जो सामाजिक शैक्षणिक विकास के लिए सतत् कार्य करता है। सामाजिक बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए कैरियर गाईडेंस, पुस्तक और वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवागढ शिक्षक शेर सिंह राजपूत का विशेष सहयोग रहा है।अतिथियों में राकेश राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष संबलपुर, मदन (संतोष) वर्मा भाजपा कार्यकर्ता संबलपुर, लक्ष्य सर्किल मारो संरक्षक सम्माननीय अशोक वर्मा प्राचार्य हाई स्कूल पुटपुरा, श्याम सिंह वर्मा प्रधान पाठक गोढीकला, लक्ष्य सर्किल नवागढ़ से शेरसिंह राजपूत प्रधान पाठक चकलाकुंडा, अश्वनी वर्मा कन्या शाला नवागढ़, राकेश वर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला गनियारी के साथ अधिक संख्या में बच्चें और पालक उपस्थित थे।