जगदलपुर पहुंचे आब्जर्बर सप्तगिरि उल्का: बोले- भारत जोड़ो यात्रा से मिला बेहतर परिणाम, कांग्रेस पार्टी बढ़ रही आगे
एआईआइसीसी आब्जर्बर नियुक्त होने के बाद ओडिशा कोरापुट के सांसद सप्तगिरि उल्का दो दिन के बस्तर प्रवास पर शनिवार को जगदलपुर पहुंचे।
मिडिया से बातचीत करते सांसद सप्तगिरि उल्का
अनिल सामंत- जगदलपुर। पूरे देशभर में कांग्रेस संगठन चुनाव में जुट गया है। सृजन कांग्रेस संगठन के लिए बस्तर और कोंडागांव के एआईआइसीसी आब्जर्बर नियुक्त होने के बाद ओड़िसा कोरापुट के सांसद सप्तगिरि उल्का दो दिन के बस्तर प्रवास पर शनिवार को जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान वे बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए ग्रासरूट एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय ली। रविवार को उल्का पत्रकारों से चर्चा कर कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की।
आब्जर्बर उल्का ने कहा कि, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चुनाव ग्रासरूट में संगठन को मजबूत करने वाले योग्य कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चाहे वह पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद, पूर्व विधायक या जनप्रतिनिधि जो अथवा छोटा कार्यकर्ता ही कियो न हो कांग्रेस ऐसे लोगो को मौका देगी। पत्रकारों ने ग्रासरूट से पहली बार संगठन चुनाव किये जाने के सवाल पर जवाब देते उल्का ने कहा इसके पूर्व भी हुए चुनाव में मेंबरशिप को फोकस करते इसी नीति को अपनाई गई थी। चुनाव में कोई भी भाग ल सकता है,बरसते वो कांग्रेस विचार धारा का होना आवश्यक हो।
कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 'सृजन अभियान' की शुरुआत
एआईआइसीसी पर्यवेक्षक व संगठन सृजन प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का ने कहा कि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों का दौरा शनिवार से शुरू हुआ। ये केंद्रीय पर्यवेक्षक राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर जिला अध्यक्षों के चयन के लिए जमीनी फीडबैक जुटा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 'सृजन अभियान' की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत गुजरात से हुई थी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने वर्ष 2025 को संगठन का वर्ष घोषित किया है। यह निर्णय दिसंबर 2024 में कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में लिया गया था। जिसके तहत संगठन निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।
हर जिला में वरिष्ठ नेताओं को भेज फीडबैक लिया जाएगा
एआईआइसीसी आब्जर्बर सप्तगिरि उल्का ने बताया इस अभियान के अंत में पूरी रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी। देश में अब युवा नेतृत्व की जरूरत है,और इसी को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप तैयार की जा रही है। वरिष्ठ नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर हर जिले और ब्लॉक से फीडबैक लिया जा रहा है, जिससे जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उल्का ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से किस तरह जोड़ा जाए। इस पर ग्रासरूट लेवल पर प्रयास किया जाएगा।
संवाद पर निकलेगा निष्कर्ष
संवाद के आधार पर जो निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें नेतृत्व से साझा कर संगठन को नए रूप में सक्रिय किया जाएगा। ताकि, आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके। इस दौरान सहप्रभारी प्रेमसाय सिंह टेकाम, नोबेल वर्मा, प्रेमचंद जायसी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला, उमाशंकर शुक्ला, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, जतिन जायसवाल आदि मौजूद रहे।