इग्नू ने खोला पोर्टल: ओडीएल रजिस्ट्रेशन अब 15 फरवरी तक
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।
File Photo
रायपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कोर्स में पढ़ रहे छात्र 15 फरवरी 2026 तक दोबारा पंजीकरण करा सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 थी। विश्वविद्यालय ने यह समय बढ़ाने का फैसला छात्रों को फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय देने के उद्देश्य से लिया है।
जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख अब 15 फरवरी 2026 है। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए है जो पहले से ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकित हैं। री-रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को 300 रुपए फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। भुगतान केवल आधिकारिक पोर्टल के जरिए ही किया जाएगा।
इन छात्रों के लिए अनिवार्य
री-रजिस्ट्रेशन उन छात्रों के लिए अनिवार्य है जो अपने कोर्स के अगले सेमेस्टर या अगले शैक्षणिक वर्ष में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। जो छात्र री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं, उन्हें आगे की पढ़ाई की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके। री-रजिस्ट्रेशन केवल मौजूदा छात्रों के लिए है, जो अगले सेमेस्टर या वर्ष में प्रवेश लेना चाहते हैं। नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को इस पोर्टल पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। स्कैन की हुई फोटो, हस्ताक्षर, श्रेणी या अनुभव से जुड़े प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज आवेदन के दौरान तैयार रखने कहा गया है। इसके अलवा छात्रों को फॉर्म जमा करने से पहले अपने कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।