गुजरात कोल फ्रॉड के आरोपी कुरुद में मिले: साइबर टीम ने भाजपा नेता के घर से दबोचा, दो सौ करोड़ के कोयला घोटाले का आरोप

गुजरात के बहुचर्चित कोल फ्रॉड मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों ने कुरूद में भाजपा नेता के घर शरण ले रखी थी।

Updated On 2025-09-18 17:00:00 IST

गुजरात कोल फ्रॉड के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजराज साहू- धमतरी। गुजरात के बहुचर्चित कोल फ्रॉड मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को गुजरात साइबर टीम ने छत्तीसगढ़ के कुरूद से दबोचा है। आरोपियों ने अपने रिश्तेदार भाजपा नेता के यहां शरण ली थी। वहीं दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद साइबर टीम गुजरात रवाना हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ गुजरात में केस दर्ज है। दोनों पर करीब दो सौ करोड़ के कोयला घोटाला में शामिल होने के आरोप लगे हैं। आरोपियों के नाम छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल है। जिनका ठिकाना गुजरात भी है। कोल फ्रॉड मामले में दोनों आरोपियों के अन्य साथी फरार है।

भाजपा नेता के घर ले रखी थी शरण
कोल फ्रॉड के फरार दोनों आरोपियों ने कुरूद में अपने एक रिश्तेदार भाजपा नेता के घर कई दिनों से रह रहे थे। जिसकी सूचना पर गुजरात साइबर टीम की पुलिस ने कुरूद पुलिस की मदद से बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे धर दबोचा। जिसके बाद दोनों को गुरुवार सुबह सिविल कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया गया।

Tags:    

Similar News