छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी: पांच हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, कांग्रेस ने बताया ऊंट के मुह में जीरा बताया

छत्तीसगढ़ में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी इस संबंध में भाजपा ने पोस्टर जारी कर जानकारी दी है। वहीं कांग्रेस ने इसे ऊंट के मुह में जीरा बताया है।

Updated On 2025-10-25 11:50:00 IST

Assam Teacher Result

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश की साय सरकार पांच हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी। जिसको लेकर भाजपा ने पोस्टर भी जारी कर दिया है। भाजपा ने लिखा- विष्णुदेव सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है जिसके चलते प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिल रही है।

शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएंगे। बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होगा। फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।

शिक्षक भर्ती ऊंट के मुंह में जीरा- कांग्रेस
वहीं शिक्षकों की भर्ती पर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने शिक्षक भर्ती को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- शिक्षा व्यवस्था पूरे प्रदेश में चौपट हो चुकी है। 10461 स्कूल बंद कर दिए गए 58 हजार पोस्ट खाली है। विधानसभा में 35 हजार शिक्षक भर्ती की घोषणा की थी। 5000 शिक्षक भर्ती ऊंट के मुंह में जीरा बराबर है।


Tags:    

Similar News

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद