दुर्ग में पकड़ा गया बंगलादेशी: मुंबई से भाग रहा था प. बंगाल, सूचना मिलते ही जीआरपी-आरपीएफ ने पकड़ा

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से फरार होकर बंगाल जा रहा था।

Updated On 2025-11-08 12:29:00 IST

गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक की तस्वीर

आनंद नारायण ओझा- दुर्ग। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुंबई से फरार होकर पश्चिम बंगाल की ओर जा रहा था। वह शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बाकायदा टिकट लेकर यात्रा कर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस ने संदिग्ध के दुर्ग पहुंचने की सूचना जीआरपी को दी थी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन पहुंचने से पहले ही तैयारी कर ली और संदिग्ध को दबोच लिया।


मुंबई पुलिस हुई दुर्ग के लिए रवाना
आरोपी को हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस की टीम दुर्ग के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी के सरेंडर के लिए जीआरपी और आरपीएफ इंतजार कर रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि, बांग्लादेशी नागरिक मुंबई से भागकर बंगाल क्यों जा रहा था और उसके तार कहां-कहां जुड़े हो सकते हैं।

महिला की संदिग्ध मौत
वहीं बिलासपुर जिले में एक महिला की संदिग्ध हालात में घर में लाश मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 32 वर्षीय सीमा मेहर है। वह ग्राम तेंदुआ की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि, सीमा मेहर अपने पति मिथुन मेहर के साथ शनिवार रात को ग्राम मूर्तिपारा में आयोजित गौरा-गौरी कार्यक्रम देखने गई थी। वापस घर लौटने के बाद देर रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। पूछताछ में मिथुन मैहर ने पुलिस को बताया कि, झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस कर रही जांच
हालांकि, पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर फांसी जैसी रस्सी के निशान और शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और स्निफर डॉग की मदद से जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News