धान खरीदी का शुभारंभ: विधायक अनुज शर्मा बोले- यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान

धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। उन्होंने आगे कहा कि, यह केवल खरीदी नहीं है, बल्कि, किसान के मेहनत का सम्मान है।

Updated On 2025-11-15 20:55:00 IST

विधायक अनुज शर्मा 

धरसींवा। छत्तीसगढ़ के धरसींवा में विधायक अनुज शर्मा ने धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर आज फिर एक नई उम्मीद और किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ आगे बढ़ रहा है। कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया आज से विधिवत प्रारंभ हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और सीएम विष्णु देव साय के प्रभावी प्रबंधन के अंतर्गत इस वर्ष भी खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप में शुरू हो गई है। सशक्त किसान, समृद्ध प्रदेश की भावना के अनुरूप किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी सुनिश्चित की गई है। धान केंद्र में किसानों की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से लागू की गई हैं। ताकि अन्नदाताओं को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 


पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया से किसानों को मिलेगी राहत
उन्होंने आगे कहा कि, समयबद्ध और पारदर्शी खरीदी प्रक्रिया किसानों को राहत प्रदान करेगी और उनके कृषि कार्यों में स्थिरता एवं आर्थिक उन्नति को नई गति देगी। मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान-हितैषी नीतियाँ अन्नदाताओं के लिए मजबूत और भरोसेमंद व्यवस्था की आधारशिला हैं।​पूरे धरसींवा क्षेत्र के किसान भाई उत्साह से भरे हुए हैं। यह केवल खरीदी नहीं, किसान के मेहनत का सम्मान है।

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, कृषक सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कौशल साहू, जनपद अध्यक्ष शकुंतला ढीलेन्द्र सेन, तहसीलदार बाबूलाल कुरै, पर्यवेक्षक भोला प्रसाद सोनी, बैंक प्रबंधक चक्रधारी सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डाक्टर के के वर्मा, पुरुषोत्तम यादव, यसवंत वर्मा, पूर्व सरपंच हेमन्त वर्मा, पार्षद मोहन प्रजापति, पूर्व पार्षद योगेश साहू, पार्षद ईश्वर यादव, मुकेश सिन्हा, ललित सायतोड़े, छेदी साहू, चंद्रकांत साहू, सहित किसान व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News