धमतरी के जंगल में उड़ने वाली गिलहरी की झलक: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी इंडियन जाइंट फ्लाइंग स्क्वीरेल, कैमरे में कैद अद्भुत नज़ारा

धमतरी स्थित उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में भारत की सबसे बड़ी उड़ने वाली गिलहरी- इंडियन जाइंट फ्लाइंग गिलहरी की अद्भुत तस्वीर कैमरे में कैद हुई है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2026-01-07 11:11:00 IST

धमतरी टाइगर रिजर्व में दिखी इंद्रधनुषी फ्लाइंग गिलहरी

सौम्या यादव - धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक बार फिर प्रकृति का दुर्लभ और मनमोहक रूप सामने आया है। जंगल में इंडियन जाइंट फ्लाइंग गिलहरी की शानदार तस्वीर कैमरे में कैद हुई, जिसे देखकर वन्यजीव प्रेमी उत्साहित हैं। यह प्रजाति अपने आकर्षक रंगों और अनोखी उड़ान क्षमता के कारण बेहद खास मानी जाती है।

कैमरे में कैद हुई इंडियन जाइंट फ्लाइंग गिलहरी
टाइगर रिजर्व के गहरे जंगलों में भारत की सबसे बड़ी उड़ने वाली गिलहरियों में शामिल यह फ्लाइंग गिलहरी की प्रजाति आमतौर पर रात में सक्रिय रहती है और पेड़ से पेड़ तक लंबी छलांग लगाकर ग्लाइड करती है।

इंद्रधनुषी रंगों के कारण खास पहचान
इसके शरीर पर गहरे भूरे, लाल, सुनहरे और काले रंगों का अनोखा मेल होता है, जिससे इसे ‘इंद्रधनुषी गिलहरी’ भी कहा जाता है। रंगों के आकर्षक पैटर्न और बड़े आकार के कारण यह फोटोग्राफर्स और वाइल्डलाइफ रिसर्चर्स के लिए रोचक विषय रहती है।

जैव विविधता का मजबूत संकेत
उदंती-सीतानदी क्षेत्र में इस तरह की दुर्लभ प्रजातियों की उपस्थिति इस जंगल की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती है।

Tags:    

Similar News

पिछले ऑटो एक्सपो में गाड़ी खरीदकर फंसे 145 को मिलेगी राहत: ब्लॉक होगा ओपन, मिलेगी आरसी बुक

अंबिकापुर के PDS दुकान में बड़ी चोरी: 24 क्विंटल राशन पार, 30 हजार का हुआ नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

अवैध मिट्टी उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: 2 ट्रैक्टर और 1 जेसीबी जब्त

धान खरीदी में परेशानियों का हल: छूटे किसानों का हो सकेगा नया पंजीयन, 15 से 31 जनवरी तक का समय

आवारा कुत्तों के आतंक को लेकर हाईकोर्ट सख्त: स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव से मांगा शपथपत्र