नए साल की रात चोरों का आतंक: पोल्ट्री फार्म में घुसकर मालिक से की मारपीट, 20 मुर्गे-मुर्गियां और नगदी लेकर फरार

धमतरी जिले में नए साल की रात चोरों ने पोल्ट्री फार्म में धावा बोल दिया। फार्म मालिक पर हमला कर 20 मुर्गे-मुर्गियां और 2500 रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

Updated On 2026-01-02 09:56:00 IST

पोल्ट्री फार्म की तस्वीर 

सौम्या यादव- धमतरी। नए साल के जश्न के बीच धमतरी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम दर्री में बीती रात चोरों ने एक पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाते हुए चोरी की और फार्म के मालिक पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दर्री स्थित पोल्ट्री फार्म में देर रात अज्ञात चोर घुस आए। चोरों ने फार्म में मौजूद करीब 20 मुर्गे-मुर्गियां और 2500 रुपये नगद पर हाथ साफ़ कर दिया। जब फार्म मालिक ने चोरी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में घायल फार्म मालिक को तुरंत कुरूद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

दो सूने मकानों में नकाबपोश चोरों का धावा
वहीं 30 दिसंबर को रायगढ़ जिले से चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी। जहां सूने मकानों को नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाया है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह चोरी घरघोड़ा के डॉक्टर कॉलोनी में दो बंद घरों के ताले तोड़कर की गई है।


घर लौटने पर उड़े होश
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। कॉलोनी के रहने वालो में गीता साहू के घर से 46 हजार नगद और सामान की चोरी हुई है। वहीं भानु प्रकाश कुर्रे के घर से 28 हजार का सामान चोरी हुआ है। बता दें कि, दोनों पीड़ित घर से बहार गए हुए थे। जिसके बाद घर लौटने पर टूटे ताले देखकर होश उड़द गए। दोनों पीड़ितों ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
गौरतलब है कि, घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कॉलोनियों में लगातार चोरी से दहशत का माहौल बन गया है। जिसके कारण पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं।

Tags:    

Similar News