धान खरीदी केंद्रों के ताले तोड़ना शुरू: हड़ताल से नहीं डिग रहे कर्मचारी, प्रशासन ने शुरू किया एक्शन

कोरिया जिला प्रशासन ने सहकारी समितियों के हड़ताल के बीच बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बंद कार्यालयों का ताला तोड़ा गया।

Updated On 2025-11-12 16:29:00 IST

धान खरीदी केंद्र का ताला तोड़ते हुए कोरिया जिला प्रशासन

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी। इसके पहले ही सहकारी समितियों के प्रबंधक और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वहीं कोरिया जिले में आदिम जाति सहकारी समितियों के हड़ताल के बीच प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान प्रशासन ने समितियों के बंद कार्यालयों का ताला तोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बैकुठपुर में एडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में जामपारा आदिम जाति सहकारी समिति कार्यालय का ताला तोड़ा गया। सूत्रों के मुताबिक, जिले के 21 धान खरीदी केंद्रों के ताले प्रशासनिक टीम के द्वारा खुलवाने की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि, 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी का कार्य शुरू होना है, प्रशासन को जिसकी तैयारी करना है।

धान खरीदी को लेकर भूपेश बघेल का हमला
वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर साय सरकार पर हमला बोला है। बघेल ने खरीदी का लक्ष्य घटाने का लगाया आरोप बघेल ने कहा- धान खरीदी केंद्रों के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं जिसके कारण तैयारियां प्रभावित हो रही है। डीएपी और यूरिया की भारी कमी है, एग्रोस्टेक रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा- सरकार ने खरीदी का लक्ष्य भी घटा दिया है, पिछले साल 25 लाख किसानों का लक्ष्य था। कोऑपरेटिव बैंक और सोसाइटी कर्मियों की जायज़ मांगों को अनसुना कर दिया गया।


सोसाइटी सिस्टम खत्म करना चाहती है सरकार
भूपेश बघेल ने कहा- हमारे समय में 3 दिन में भुगतान होता था अब सरकार ने भुगतान की समय सीमा मार्च तक बढ़ा दी है। सरकार सोसाइटी सिस्टम खत्म करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा- मिलर्स पर दबाव और वसूली का दौर चल रहा है। 18 हजार में कोई परिवार कैसे चलाएगा। कांग्रेस हड़ताली सोसाइटी कर्मियों को पूरा समर्थन दे रही है।

Tags:    

Similar News

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद