फिर बोले बृहस्पति सिंह: कहा-कांग्रेस को बीजेपी नहीं गुटबाजी हराती है, निपटो-निपटाओ का खेल बंद हुआ तो होगी सत्ता में वापसी

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला है। कहा- पार्टी के नेता निपटो- निपटाओ का खेल बंद कर देंगे तो हम सत्ता में वापस आ सकते हैं।

Updated On 2025-11-05 11:57:00 IST

रामानुजगंज सीट से कांग्रेस पार्टी से पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सीट के पूर्व विधायक ने अपनी ही कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। बृहस्पति सिंह ने एक बयान में नेताओं पर पार्टी को हराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, पार्टी के अंदर से अगर अपने ही सहयोगियों के खिलाफ बगावत करने की साजिश कम होगी तो हम सत्ता में आसानी से वापस आ जायेंगे।

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कभी भी बीजेपी से नहीं हारती है बल्कि गुटबाजी से हारती है। कांग्रेस के लोगों में आपस में निपटो- निपटाओ का खेल बंद हो जाये तो कांग्रेस सत्ता में तुरंत वापस आ जायेगी। एक बार राहुल गांधी ने प्रदेश के आदिवासी नेताओं से सत्ता में नहीं आने के बारे में पूछा था।

टीएस सिंहदेव की मानसिकता सरगुजा तक सिमित
राहुल गांधी के जवाब पर मैंने कहा था कि, आप छत्तीगसढ़ के वरिष्ठ नेताओं को ठीक कर दीजिए। यहां पर निपटो- निपटाओ का खेल खत्म करा दीजिये तो सरकार बन जायेगी। जनता चाहती है कि, कांग्रेस की सरकार बने लेकिन एक ही मुख्यमंत्री की कुर्सी और सभी वरिष्ठ नेता सीएम बनना चाहते है ये संभव नहीं है। टीएस सिंहदेव बहुत अच्छे नेता लेकिन मेरा जो अनुभव है उनकी मानसिकता सरगुजा संभाग से ऊपर नहीं उठ पाई है।

Tags:    

Similar News