पीएम से कांग्रेस ने पूछे 21 सवाल: 500 में सिलेंडर, महतारी वंदन पर मांगा जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से कई सवाल पूछे हैं।

Updated On 2025-10-31 12:13:00 IST

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से पूछे कई सवाल 

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस ने बीजेपी सरकार से कई सवाल पूछे हैं। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पीएम मोदी से 21 सवाल पूछे हैं। इनमें 500 में गैस सिलेंडर, महतारी वंदन, बिजली बिल हाफ, रोजगार, किसानों की समस्याएं, कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाएं जैसे मुद्दे शामिल हैं। गुरुवार को रायपुर के राजीव भवन में संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने मोदी के प्रवास की तैयारियों में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।

कांग्रेस ने पूछा कि, प्रधानमंत्री के दौरे पर राज्य सरकार ने करोड़ों रुपये प्रचार और मंच साज-सज्जा पर खर्च कर दिए। जो सरकार पीएम मोदी के स्वागत पर करोड़ों उड़ा दे, लेकिन अस्पतालों में दवाएं और बेड न दे पाए, उसे जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी के ये सवाल किसी राजनीतिक विद्वेष से नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उठाए गए हैं। हम उम्मीद जताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव के मंच से जनता को इन सवालों के जवाब देंगे।

कांग्रेस के 21 सवाल
कांग्रेस ने कहा कि, यह सारे सवाल जनता की ओर से पूछे गए हैं। कांग्रेस ने पूछा कि 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर देने की मोदी गारंटी कहां गई? महतारी वंदन योजना में 1.25 करोड़ विवाहित महिलाओं में से आधे को भी पैसा नहीं मिला, क्या यह धोखा नहीं? बिहार की महिलाओं को 10 हजार और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सिर्फ 1 हजार रुपये, ऐसा भेदभाव क्यों?

सट्टा और शराब से होने वाली काली कमाई का पैसा कहां जा रहा है
भाजपा ने पांच साल में 1 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, दो साल में दो हजार भी नौकरी नहीं दी गई। संविदा, आंगनबाड़ी, मितानिन, एनआरएचएम कर्मियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा अधूरा क्यों? आपने कहा था ऑनलाइन बेटिंग एप और शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई होगी पर आज भी ऐप चल रहा। सट्टा और शराब से होने वाली काली कमाई का पैसा कहां जा रहा है।

Tags:    

Similar News

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद