सीएम हाउस के बाहर उमड़ी भीड़: जनदर्शन में सीएम साय सीधा संवाद कर समस्याओं का करेंगे निराकरण

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जनदर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। सीएम साय लोगों से सीधा संवाद कर समस्यायों का निराकरण करेंगे।

Updated On 2025-11-13 12:00:00 IST
मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन के लिए पहुंचे आमजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जनदर्शन के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। सीएम हाउस में सुबह से लोगों की लंबी कतारें लगी है। यह जनदर्शन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान सीएम विष्णु देव साय प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

इसके पूर्व सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि, जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

आमजनों की समस्यायों का होगा निराकरण
यह पहल मुख्यमंत्री साय की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और पारदर्शी सुशासन के संकल्प को दर्शाती है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके।



Tags:    

Similar News