नड्डा की आज जांजगीर में सभा: सरकार की दो साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा जाएगा

प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने जांजगीर-चांपा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है।

Updated On 2025-12-22 09:42:00 IST

रायपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश सरकार ने जांजगीर-चांपा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से जांजगीर जाएंगे और वहां पर कार्यक्रम के बाद रायपुर वापस आकर यहां से मप्र जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के सभी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

जनादेश परब में जनता के सामने छत्तीसगढ़ सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों तथा राज्य के एकीकृत विकास के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी दी जाएगी। जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जाएगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक श्री नड्डा इंडिगो की नियमित फ्लाइट से दिल्ली से 12.15 12.15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से जांजगीर जाएंगे। वहां पर 1.30 से 3 बजे तक जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को 4 बजे रायपुर आएंगे और यहां से 4.15 बजे विशेष विमान से मध्यप्रदेश जाएंगे।

होगी बड़ी सभा
जांजगीर के खोखरा पुलिस ग्राउंड में 50 हजार से अधिक की क्षमता वाले विशाल मैदान में श्री नड्डा की बड़ी सभा होगी। इस सभा में प्रदेश सरकार की दो साल की उपलब्धियों को बताया जाएगा। सभा को श्री नड्डा संबोधित करेंगे। इसी के साथ सभा में मुख्यमंत्री श्री साय का भी उद्बोधन होगा। इस मौके पर सुप्रसिद्ध लोक कलाकार एवं पद्मश्री अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर पिछले दो वर्षों विभिन्न विभागों की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल, कृषि विभाग, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, मत्स्य पालन और सहकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ये रहेंगे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जहां जेपी नड्डा होंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अति विशेष अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा होंगे। विशेष अतिथि प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक व्यास कश्यप होंगे।

Tags:    

Similar News