फटा पोस्टर मचा हंगामा: कल्चुरी समाज के कार्यक्रम का बैनर फाड़ते तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

बिलासपुर में कल्चुरी समाज के कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार किया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-11-09 13:28:00 IST

कोटा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

पंकज गुप्ते - बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कल्चुरी समाज के आगामी सामाजिक कार्यक्रम के बैनर-पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों- कांति कुमार, अमर सिंह और गणेश को पोस्टर फाड़ते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की।


सामाजिक सौहार्द बिगड़ने से पहले नियंत्रण
घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती थी, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला शांत रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद