सुकमा-बीजापुर में बड़ी मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 14 नक्सली, इनमें कोंटा एरिया कमेटी का सचिव भी शामिल, AK 47, इंसास जैसे हथियार बरामद

बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 माओवादी ढेर, इलाके में फायरिंग जारी।

Updated On 2026-01-03 14:52:00 IST

जवानों ने ढेर किए 12 नक्सली

सुकमा/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले से सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। जहां नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान DRG जवानों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। बीजापुर जिले में चल रही मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर दिया है। वहीं कोन्टा किस्टाराम के जंगलों में भी नक्सलियों से जवानों की ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। सुकमा जिले में अब तक सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है।


बता दें कि, इस मुठभेड़ में नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी के तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपूंजे की हत्या में शामिल सभी नक्सली कमांडर भी ढेर कर दिए हैं। वहीं मुठभेड़ स्थल से एके 47 और इंसास जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। सुकमा डीआरजी के जवान मौक़े पर मौजूद एसपी किरण चव्हाण मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सर्च अभियान है जारी
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए कुल 14 माओवादियों को ढेर कर दिया। सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पूरे इलाके को जवानों ने घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान जारी है।


खबर अपडेट होते रहेगी...

Tags:    

Similar News