मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान: मिडिल स्कूल के उत्कृष्ट प्रधान पाठक के लिए गायत्री जोगी को किया गया सम्मानित

बीआईटी आडिटोरियम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक गायत्री जोगी प्रधान को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान प्राप्त हुआ।

Updated On 2025-09-13 18:42:00 IST

प्रधान पाठकों को सम्मानित करते सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि 

बेमेतरा। बीआईटी आडिटोरियम में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में गायत्री जोगी प्रधान को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान प्राप्त हुआ। यह सम्मान विशिष्ट प्रतिभा संपन्न शिक्षक के रूप में समाज की बहुमूल्य सेवा के लिए, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के करकमलों से प्रदान किया गया। यह सम्मान गायत्री जोगी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया।

उन्होंने अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का प्रयोग करते हुए कई नवाचार जैसे ज्यामितीय किचन गार्डन, डिजिटल स्मार्ट क्लास, विज्ञान क्लब, गणित क्लब, सक्रिय मुस्कान पुस्तकालय, मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य का नक्शा निर्माण कराया गया है। जिसमें बच्चे शिक्षण सहायक सामग्री द्वारा स्वयं करके सीखते है कि कौन सा जिला कहां है। साथ ही वृक्षारोपण के द्वारा बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास भी अनवरत किया जाता रहा है। पालकों को विद्यालय से जोड़ने हेतु बच्चों की जानकारी और गृहकार्य वाट्सअप ग्रुप के द्वारा भेजा जाता है, जिससे पालकों में जागरूकता बढ़ी है। इस प्रकार के सम्मान से हमें अपने कर्तव्य स्थल में और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

अतिथियों का जताया आभार
उन्होंने कार्यक्रम के अतिथि गण एवं अधिकारीगण सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बेमेतरा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चतुर्वेदी, डाइट प्राचार्य जे के घृतलहरे, सहायक संचालक एसपी कोशले, साजा विकासखंड शिक्षा अधिकारी निलेश चंद्रवंशी, बीआरसी बी डी बघेल, संकुल प्राचार्य अनिल डाहले ,संकुल समन्वयक कुंजाम सर और सभी हितैषी शिक्षक शिक्षिकाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Tags:    

Similar News