गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का उल्लास: लक्ष्मी नारायण मंदिर में आचार्यों ने विधि-विधान से संपन्न कराई पूजा

लक्ष्मीनारायण मंदिर में पारंपरिक रूप से गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अन्न भोग और खिचड़ी का प्रसाद वितरण हुआ।

Updated On 2025-10-22 19:14:00 IST

गोवर्धन पूजा

अनिल सामंत- जगदलपुर। बस्तर में दीपावली के तीसरे दिन बुधवार को गोवर्धन पूजा उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। शहर समेत गांव-गांव में लोग गौमाता की पूजा कर खिचड़ी का भोग लगाया और उन्हें अपने हाथों से खिलाया।

लक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी पंडित किशोर तिवारी ने बताया, गोवर्धन पूजा की कथा भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को ही भगवान श्रीकृष्ण ने गाय-ग्वालों को इंद्र के कोप से बचाने के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था और गोवर्धन पूजा शुरू करवाई थी। साथ ही स्वर्ग के राज इंद्र को उनकी गलती का अहसास भी करवाया था, आज के इस दिन को अन्नकूट भी कहा जाता है। 


आचार्यों ने विधि-विधान से संपन्न कराई पूजा
इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रवीर वार्ड स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भी आचार्य पंडित रोमितराज त्रिपाठी व पंडित चंदन तिवारी के नेतृत्व में पारंपरिक रूप से पूरे विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देवसिंह गोवर्धन पूजा में सम्मलित हुए और गौ वंशों को अपने हाथों से खिचड़ी खिलाया।

लगाया गया 56 भोग
सर्वप्रथम देशी गाय के गोबर से श्री कृष्ण द्वारा चीनी अंगुली से उठाई गोवर्धन की प्रतिमा बनाई गई। फिर साज सज्जे के बाद भगवान श्री गोवर्धन जी महाराज का पूजन कर 56 भोग लगाया गया। आज के दिन जिनका सर्वाधिक महत्व होता है,ग्वाले राउत देवा भैया और उनकी धर्मपत्नी उनको टीका नेग करके आगे की रस्म पूरी गई। राउत अपनी छत्तीसगढ़ गड़ी बोली में प्रचलित कहावत सुनाते श्रद्धालुओं को काफी उत्साहित किया। उन्होंने बाद एक वर्ष तक तेल में डूबे लकड़ी से नारियल को एक बार में फोड़ने की रश्म पूरा किया। 


बछिया को गोवर्धन पर्वत पर चढ़ाया गया
तत्पश्चात बछिया को गोबर से तैयार भगवान कृष्ण जो पर्वत को एक उंगली से उठाए हुए है, बछिया को छोड़ा गया जो कि गोबर से बने पर्वत पर चढ़ती है। उसके बाद गौवंश को खिचड़ी प्रसाद का भोग अर्पित किया गया। तत्पश्चात गौवंशो के खाये खिचड़ी के जूठन को श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजा पश्चात आरती की गई। ततपश्चात उपस्थित सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को पंगत में बैठकारकर अन्नभोग प्रसाद दिया गया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया।

पूजा में इनकी रही गरिमामयी मौजूदगी
लक्ष्मीनारायण मंदिर ने गोवर्धन पूजा में श्राद्धालुओ की भीड़ जुटी रही। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव समेत, निगम एमआईसी मेम्बर सुरेश गुप्ता एवं संग्राम सिंह राणा, योगेश शुक्ला, अभय दीक्षित, संतोष बाजपायी, प्रवीन द्विवेदी, भास्कर तिवारी, ममता राणा, गीता शुक्ला, सतरूपा मिश्रा, पूजा ठाकुर, शिखा घोष, रेखा जायसवाल, रिंकी गुप्ता व अन्य सम्मलित थे।

Tags:    

Similar News