कलेक्टर के आदेशों की अवेलहना: नोडल अधिकारी नहीं कर रहा था भौतिक सत्यापन, DM के नोटिस के बाद भी नहीं दे रहे जवाब

महासमुंद धान खरीदी केंद्रों के भौतिक सत्यापन में लापरवाही उजागर होने के बाद कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था।

Updated On 2026-01-22 13:26:00 IST

नोडल अधिकारी उमेश वर्मा को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

मनहरण सोनवानी- बसना। छत्तीसगढ़ के महासमुंद धान खरीदी केंद्रों के भौतिक सत्यापन में बड़ी लापरवाही सामने आई है। लापरवाही उजागर होने के बाद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा को नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा था। जवाब नहीं देने पर छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण निवारण अधिनियम 1979 के तहत कार्रवाई करने पर चेतावनी दी गई थी।

अभिहित अधिकारी उमेश वर्मा ने कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करते हुए अब तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है। नोडल अधिकारी ने खरीदी केंद्रों में ऑनलाइन भौतिक सत्यापन नहीं किया है। उमेश वर्मा धान खरीदी केंद्र बड़ेडाबा, गढ़फुलझर और हाड़ापथरा के नोडल अधिकारी है। अब तक खरीदी केंद्र बड़ेडाबा में 39 हजार 91 क्विंटल, गढ़फुलझर में 48 हजार क्विंटल 716 क्विंटल और हाड़ापथरा में 14 हजार 460 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी केंद्रों में समय पर भौतिक सत्यापन नहीं होने से सामने भ्रष्टाचार आता है। 


मुंगेली का खाद्य अधिकारी सस्पेंड
वहीं खाद्य अधिकारी हुलेश डड़सेना निलंबित कर दिया है। आरोप है कि, धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था में अनियमितता और मिलर उठाव की निगरानी में भारी चूक हो रही थी। जांच में पाया गया कि, वे खरीदी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण नहीं कर रहे थे। जांच में धान परिवहन और उठाव की जाँच में लापरवाही उजागर हुई थी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी कर उन्हें सस्पेंड कर दिया है। 

Tags:    

Similar News

कांग्रेस ने मृत व्यक्ति को बनाया मंडल अध्यक्ष: मंत्री टंकराम वर्मा ने कसा तंज, बोले- आंतरिक SIR करवाए पार्टी

नालंदा पार्ट-2 होगा ऑल इन वन: स्टडी के साथ जिम और स्पोर्ट्स जोन भी

योग आयोग से फाइलें गायब: जनसूचना अधिकारी ने लिखा- सूचना छिपाई जा रही