गले में स्मार्ट मीटर लटकाए कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक: बोला- साहब कभी दो सौ से ज्यादा नहीं आता, अब थमा दिया 22 हजार का बिल

बलौदाबाजार में एक युवक गले में स्मार्ट मीटर लटकाए हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। युवक का कहना है कि मीटर लगने के बाद विभाग ने आठ महीनों तक बिजली का बिल नहीं मिला।

Updated On 2025-09-02 14:05:00 IST

स्मार्ट मीटर लटकाए हुए उपभोक्ता 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिजली विभाग की मनमानी का एक अनोखा मामला सामने आया है। ग्राम सुढहेला निवासी विश्वनाथ भारद्वाज मंगलवार को गले में स्मार्ट मीटर लटकाए हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। युवक की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद विभाग ने आठ महीनों तक बिजली का बिल नहीं थमाया, लेकिन अचानक से 22 हजार रुपये का भारी- भरकम बिल थमा दिया गया।

विश्वनाथ ने बताया कि पहले लगे पुराने मीटर से उसका बिजली बिल कभी भी 200 रुपये से ज्यादा नहीं आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद 8 महीने तक विभाग ने कोई बिल नहीं दिया। अचानक आए 22 हजार रुपये के बिल ने उसे बिजली के झटके से ज्यादा बड़ा झटका दे दिया। युवक का कहना है कि जब उसने बिजली विभाग के स्थानीय कार्यालय में शिकायत की तो अधिकारियों ने शुरू में उसे टालमटोल करते हुए कहा कि यह बिल पटाना ही पड़ेगा। बाद में मुख्यालय कार्यालय में जांच कराने पर उसका बिल घटाकर 50% कर 10,800 रुपये कर दिया गया। फिर भी विश्वनाथ ने इस मनमाने बिल का विरोध जताते हुए स्मार्ट मीटर गले में लटकाकर कलेक्टर से मिलकर आवेदन दिया और मीटर लौटाने की बात कही। 

मनमाने बिजली बिल से उपभोक्ता हुए परेशान
आपको बता दें कि, मनमानी बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता काफी त्रस्त हैं इस प्रकार की शिकायतें जिले में सभी जगह से बहुतायत से मिल रही है लेकिन विद्युत विभाग अभी तक आंखें मूंदे बैठा है। उपभोक्ता जब अपनी समस्या लेकर कार्यालय जाते हैं तो उन्हें कोई संतोष जनक जवाब भी नहीं दिया जाता उन्हें एक ही लाइन में बिजली बिल पटाने के लिए ही कहा जाता है। अब देखना होगा कि बिजली विभाग इस ग्रामीण की समस्या का क्या समाधान करता है।

Tags:    

Similar News

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद