RSS के 100 वर्ष पूर्ण: स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, अनुशासन का दिया परिचय
बलौदाबाजार में राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य पथ संचालन का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक स्वयंसेवक ने भाग लिया।
पथ संचालन करते हुए
कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार जिले में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
पथ संचलन में संघ के जिला प्रमुख, नागेन्द्र वशिष्ठ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक सनम जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन सहित समेत 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया।
पथ संचलन का किया गया स्वागत
यह पथ संचलन षष्टी मंदिर से प्रारंभ होकर चार भागों में विभाजित हुआ। जो शहर के प्रमुख मार्गों- सिविल लाइन,सदर रोड, गांधी चौक और आसपास के वार्डों से होते हुए नगर भवन में जाकर संपन्न हुआ। मार्ग में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
तन-मन-धन से सेवा कर देशहित में दिया योगदान
इस अवसर पर संघ जिला प्रमुख नागेन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय है। संघ के स्वयंसेवक सदैव देश, समाज और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, जब-जब देश पर आपदा या संकट आया है। संघ के स्वयंसेवकों ने तन-मन-धन से सेवा कर देशहित में योगदान दिया है।