जिम के बाहर झगड़ा: युवक ने वीडियो बनाकर लगा ली फांसी, तीन दोस्तों को बताया जिम्मेदार

अंबिकापुर में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया है।

Updated On 2025-12-06 13:28:00 IST

मृतक परम तिवारी

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया है। तीन युवकों को अपना मौत का जिम्मेदार बताया है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम परम तिवारी है । वह अंबिकापुर के शिकारी रोड के पास रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की शाम रोज की तरह परम जिम करने गया था। जिम करने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ वह से बाहर आया। वहीं उनका का एक दोस्त वेट कर रहा था। इसी दौरान उनका अपने दोस्तों के साथ विवाद हो गया। विवाद होने के बाद वह घर गया और फिर अचानक फांसी के फंदे पर झूल गया। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें तीन युवकों को अपना मौत का जिम्मेदार बताया है।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

माता- पिता को परेशान का लगाया आरोप
बताया जा रहा है कि, मृतक युवक ने मामूली विवाद के बाद आरोपियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। युवक ने इससे पहले बनाए गए वीडियो में कहा है कि, मेरे माता- पिता को भी परेशान किया ला रहा था।

Tags:    

Similar News