सरगुजा से हवाई सेवा बंद: फ्लाई बिग ने सरगुजा-रायपुर और बिलासपुर एयर सर्विस बंद की, टिकट दर में बढ़ोत्तरी भी एक कारण
सरगुजा जिले में फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा का परिचालन बंद कर दिया है। कंपनी को 29 अक्टूबर तक अपना विंटर शेड्यूल देना था, लेकिन कंपनी ने शेड्यूल जमा नहीं किया।
दरिमा एयरपोर्ट
संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में हवाई सेवा बंद हो गई है। फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा का परिचालन बंद कर दिया है। पहले सप्ताह में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा मिलती थी। लेकिन हवाई सेवा का संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी की उड़ानें कभी नियमित नहीं रहीं।
सरगुजा से शुरू हुई हवाई सेवा 1 साल के बाद अंततः पूरी तरह कर बंद दिया गया है। 19 दिसंबर 2024 को उड़ान योजना के तहत दरिमा एयरपोर्ट से हवाई से की शुरुआत की गई थी। लेकिन शुभारंभ के कुछ दिनों बाद से ही हवाई सेवा का परिचालन सही तरीके से नहीं हो रहा था। 28 अक्टूबर तक फ्लाई बिग कंपनी को विंटर शेड्यूल देना था जो कंपनी ने दिया ही नहीं। जून माह 2025 से अब तक केवल 5 बार ही उड़ान भरी थी। ऐसे में अब फ्लाई बिग कंपनी ने हवाई सेवा का परिचालन बंद कर दिया है।
टिकटों के बढ़ते दाम के कारण यात्री हुए कम
शुरुआती कुछ दिनों तक फ्लाइट का संचालन भी ठीक रहा। इसके बाद टिकटों के बढ़ते दाम के कारण यात्री कम होते गए। 999 रुपए से टिकट महंगी होकर 1999 हो गई। बाद में यह कीमत 5999 रुपए तक कर दी गई। फिर कभी बारिश में दृश्यता कम होने का हवाला देकर, तो कभी तकनीकी खराबी जैसे कारणों से सेवाएं बाधित होती रहीं। दिवाली के समय 5 फ्लाइट्स का संचालन किया गया। इसके बाद से सेवा ठप है। फ्लाई बिग को 29 अक्टूबर तक अपना विंटर शेड्यूल देना था, लेकिन फ्लाई बिग ने शेड्यूल ही जमा नहीं किया है।