आस्था और भक्ति की शक्ति : 35 साल से अन्न-जल त्यागकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं पल्ली देवी

आस्था की शक्ति विज्ञान के लिए भी चुनौती बन जाती है। कोई सिर्फ चाय पीकर कैसे 35 साल तक न सिर्फ जिंदा बल्कि हर लिहाज से स्वस्थ भी रह सकता है। यह कैसे संभव हो रहा है, पढ़िए

Updated On 2024-01-08 13:42:00 IST
पल्ली देवी

रविकांत सिंह राजपूत-कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रहने वाली महिला सिर्फ चाय पीकर पिछले 35 वर्षों जिंदा है और पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। इस महिला को देखकर डॉक्टर भी हैरत में हैं। स्थानीय लोग उन्हें चाय वाली चाची के नाम से जानते हैं। इनका नाम है पल्ली देवी, जो कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बरदिया में रहती हैं।

परिवार के लोगों की मानें तो उन्होंने 35 वर्षों से अन्न-जल को मुंह तक नहीं लगाया और केवल चाय पर अपने आप को जिंदा रखा है। कोरिया जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर बरदिया नाम का एक गांव है, जहां पल्ली देवी अपने पिता के घर पर रहती हैं। 45 वर्ष की चाय वाली चाची के पिता रतिराम बताते हैं कि जब वह छठवीं कक्षा में थी, तब से ही उसने भोजन को छोड़ दिया। भाई का कहना है कि, जब से हमने होश संभाला है, अपनी बहन को इसी तरह देखते आ रहे हैं। दिन ढलने के बाद चाय पीती हैं और इसी के सहारे रहती हैं। पल्ली देवी की साल 1985 में शादी हुई थी, लेकिन पहली बार वापस आने के बाद दोबारा नही गईं।

Full View

भगवान शिव की हैं भक्त

पल्ली देवी कहती हैं कि, शादी के बाद जैसे ही मांग में सिंदूर लगा तब से मेने अन्न और जल को त्याग दे दिया और पति के घर को छोड़कर वापस अपने घर आकर मैं भगवान शिव की पूजा करने लगी तब से लेकर आज करीब 35 वर्षो से मैने अन्न का एक दाना तक नहीं छुआ सिर्फ लाल चाय पीती हु वो सिर्फ शाम को पल्ली देवी कहती है कि, भगवान शिव का आशीर्वाद है इसलिए आज 35 सालो से बिना खाना और पानी के मैं जीवित हूं।

पल्ली देवी में गांव के लोगों की आस्था 

पल्ली देवी को लेकर गांव के लोग बताते है कि, जब हम लोगों को जब भी कोई परेशानी होती है तो हम लोग पल्ली देवी के पास ही जाते है और वे हमारी समस्याओं का उचित समाधान बताती हैं। हम लोगों की आस्था इनके साथ जुड़ी हुई है।

Full View
Tags:    

Similar News