जिला साहू संघ गरियाबंद का चुनाव: प्रवीण साहू अध्यक्ष चुने गए, पुष्पा जगन्नाथ साहू उपाध्यक्ष चुनी गईं

जिला साहू संघ गरियाबंद का सामाजिक निर्वाचन शांति और सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर नियुक्ति की गई।

Updated On 2025-12-06 13:47:00 IST

प्रवीण साहू बने अध्यक्ष और पुष्पा जगन्नाथ साहू बनीं उपाध्यक्ष 

गोरेलाल सिन्हा- गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के साहू संघ का बहुप्रतीक्षित सामाजिक निर्वाचन स्थानीय साहू छात्रावास में अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। शनिवार की सुबह से ही समाजजन उत्साहपूर्वक मतदान स्थल पर पहुँचते रहे और कुल 358 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए 3 उपाध्यक्ष (पुरुष) पद हेतु 4 उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए 2 तथा संगठन सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे। पारदर्शी प्रक्रिया और शांत वातावरण में मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रवीण साहू (ग्राम बेलर) ने विश्वास प्राप्त कर विजय हासिल की। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर देवराज साहू (छुरा) निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर पुष्पा जगन्नाथ साहू (बोरसी) ने जीत दर्ज की। संगठन सचिव पद पर ठाकुर राम साहू (किरवई) तथा सुनीति साहू (बहेरपाल) निर्विरोध निर्वाचित हुए। 


नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने की राजिव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना
निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। निर्वाचन अधिकारी उद्यो राम साहू (रायपुर), चंदशेखर साहू एवं उनकी टीम ने निष्पक्षता और पारदर्शिता का परिचय देते हुए चुनाव सम्पन्न कराया। विजय के पश्चात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने भगवान राजिम लोचन एवं माता राजिम मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-शांति की कामना की। 


ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों ने विजयी पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कमलेश साहू, जगदीश साहू, नेहरू साहू, अनिल साहू, प्रकाश साहू, सोमप्रकाश साहू, मोतीराम साहू, पुष्पा साहू, तनु साहू, इंदु साहू, शत्रुघ्न साहू, राकेश साहू सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने

CSPDCL के छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल हुए अनुज शर्मा: बोले- बिजली विभाग की मेहनत से 25 वर्षों में 'पावर सरप्लस' स्टेट बना राज्य

पखांजुर में शनिदेव महाराज महोत्सव: कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, समूचा बांदे बाजार हुआ भक्तिमय