नशेड़ी कार चालक की बेरहमी: घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को रौंद डाला, दो अन्य भी घायल

सूरजपुर जिले में एक अनियंत्रित कार ने 4 लोगों को बेरहमी से रौंद डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-05-10 18:33:00 IST

थाना विश्रामपुर

नौशाद अहमद-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक अनियंत्रित कार ने 2 मासूम बच्चों सहित कुल 4 लोगों को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि, ढाई साल और तीन साल के दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल यह पूरी घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव का है।

मिली जानकारी अनुसार कार चालक शराब के नशे में धुत था। आरोपी ने घर के बाहर खेल रहे मासूमों पर कार चढ़ा दी। अन्य दो घायलो का अस्पताल में उपचार जारी है। मौके पर पहुँची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

बाइक रफ्तार में होने के कारण कार से टकरा गई

वहीं 6 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क हादसा हो गया था। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। यह हादसा चांदनी बिहरपुर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव के पास की है। बाइक सवार कुदरगढ़ देवी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। जिससे बाइक रफ्तार में होने के कारण कार से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई थी।

Similar News

चाइनीज मांझे पर सख्ती: दुकानों से जब्ती, जुर्माना भी लगाया

सूरजपुर के उमापुर धान खरीदी केंद्र में बवाल: तौल को लेकर किसान और हमालों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

चार राइस मिलों में छापा: 1.77 करोड़ का अवैध धान जब्त

किसान ने जान देने की कोशिश: तहसीलदार को नोटिस, पटवारी निलंबित

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर भेंट की दीपकमल पत्रिका

भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन: मंत्री टंकराम वर्मा के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने लगाई दौड़