Tejahswi-Tej Pratap Live Result: राघोपुर से तेजस्वी यादव की 14000 से ज्यादा वोटों से जीत, तेज प्रताप को करारी हार, देखें रिजल्ट

Tejahswi Raghopur Election Result: बिहार के राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव 14122 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जेत पक्की कर ली है। उन्होंने बीजेपी के सतीश कुमार को करारी शिकस्सेत दी है।

Updated On 2025-11-14 18:18:00 IST

तेजस्वी यादव-तेज प्रताप की सीट का चुनाव परिणाम।

Tejahswi Yadav-Tej Pratap Seat Live Result: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह से चल रही है। राघोपुर सीट पर बीजेपी और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर है। तेजस्वी यादव और बीजेपी के सतीश कुमार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 30वें राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव ने 14,122 वोटों से बढ़त बना ली है। सतीश कुमार 1,02,884 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इससे पहले सतीश कुमार ने अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन फिर पीछे हो गए। तेजस्वी यादव को अभी तक कुल 1,17,006 वोट मिले हैं। पिछले कुछ राउंड की गिनती में तेजस्वी ने शानदार वापसी की है। इससे पहले वह बीजेपी से करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे थे।

तेज प्रताप की सीट पर क्या हाल?

लालू यादव के दूसरे बेटे तेज प्रताप का चुनाव में बुरा हाल हो गया है। तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप महुआ विधानसभा सीट से काफी पीछे चल रहे हैं। सभी 27 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसके बाद तेज प्रताप तीसरे नंबर पर हैं। वह वोटों से 51938 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक सिर्फ 35,730 वोट मिले हैं। इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने 87641 वोटों के जीत हासिल कर ली है। बता दें कि तेज प्रताप ने अपना घर छोड़ दिया है, जिसके बाद उन्होंने खुद की जनशक्ति जनता दल पार्टी बनाई है।

राघोपुर बिहार की चर्चित सीट

राघोपुर बिहार चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। इस सीट से महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ एनडीए की ओर से बीजेपी के सतीश कुमार चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार की जनता की निगाहें राघोपुर सीट पर टिकी हुई थीं। इस सीट पर तेजस्वी यादव ने जीत हासिल कर ली है।

कौन हैं सतीश कुमार?

इस साल के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सतीश कुमार राघोपुर सीट से तेजस्वी को कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं। वह बिहार के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं। सतीश कुमार पहले जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल थे, लेकिन अभी वो बीजेपी के सदस्य हैं। पहले जदयू में शाम‍िल थे। लेक‍िन अब बीजेपी में हैं। सतीश कुमार लंबे समय से लालू परिवार को टक्कर देते आ रहे हैं। उन्होंने साल 2010 में राबड़ी देवी को हराया था। हालांकि साल 2015 और 2020 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

राघोपुर सीट पर तेजस्वी कितने मजबूत?

तेजस्वी यादव बिहार की राघोपुर विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रह चुके हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने इस सीट से आसान जीत हासिल की थी। वह राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख नेता हैं। इसके अलावा मौजूदा समय में बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तेजस्वी यादव 2 बार बिहार के डिप्टी सीएम के पद पर काम कर चुके हैं।

साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने राघोपुर सीट से जीत हासिल की थी और पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद वह बिहार के डिप्टी सीएम बनाए गए थे। इस चुनाव में आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव ने चुनावी मोर्चा संभाला है। तेजस्वी यादव बिहार में महागठबंधन के सीएम पद के प्रबल दावेदार भी हैं।

Tags:    

Similar News