BJP प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

जानिए बीजेपी कैंडिडेट सुनील कुमार पिंटू की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Updated On 2025-11-03 17:16:00 IST

सीतामढ़ी से बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार पिंटू

BJP Candidate Sunil Kumar Pintu Biography:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना पूरा दम झोंक रही हैं। इस बार सीतामढ़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने सुनील कुमार पिंटू को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुनील कुमार पिंटू की गिनती बिहार की राजनीति में सक्रिय नेता के तौर पर होती है। वह भारतीय जनता पार्टी के नेता है। पार्टी ने इस बार उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। पढ़ें सुनील कुमार की बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

सुनील कुमार पिंटू की बिहार की राजनीति पर मजबूत पकड़ रही है। उनका बिहार के सीतामढ़ी में अच्छा राजनीतिक दबदबा है। वह चार बार विधायक और एक बार सांसद रहे हैं। पहली बार फरवरी 2005 में सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। इसके बाद 2010 से 1013 तक एनडीए के नेतृत्व वाली नीतीश कुमार की सरकार में पर्यटन मंत्री रहे। इस दौरान इन्होंने बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा दिया। इसके बाद 2019 में जेडीयू के टिकट पर सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने।

निवार्चन क्षेत्र  

सुनील कुमार पिंटू को बीजेपी ने सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। वह इस सीट पर भी 4 बार जीत का परचम लहरा चुके हैं। इस बार उनकी सीधी टक्कर आरजेडी के सुनील कुमार कुशवाहा से होगी।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

सुनील कुमार पिंटू का जन्म 22 अगस्त 1961 को बिहार के सीतामढ़ी में हुआ था। उनके पिता का नाम हरिशंकर प्रसाद और माता का नाम कमला देवी है। उनकी पत्नी का नाम मंजू देवी है। उनके एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, अगर व्यवसाय की बात करें, तो वह मुख्य रूप कृषि और पर्यटन से जुड़े हुए हैं।

शिक्षा

ऐसा बताया जाता है कि सुनील कुमार पिंटू ने स्नातक किया है, लेकिन इसका कोई सार्वजनिक विवरण नहीं है।

आपराधिक मामले

साल 2023 में सुनील कुमार पिंटू पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। वहीं पिंटू ने इसे ब्लैकमेल करने का हथियार बताया। इस मामले में लिखित एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

कुल संपत्ति

सुनील कुमार पिंटू द्वारा 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार वह कुल 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

Tags:    

Similar News