JDU प्रत्याशी रत्नेश सादा की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट रत्नेश सादा की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
सोनबरसा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार रत्नेश सादा।
Biography of JDU candidate Ratnesh Sada: बिहार के रत्नेश सादा जनता दल यूनाइटेड के एक प्रमुख नेता हैं। वह वर्तमान में नीतीश की बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। रत्नेश सादा बिहार के सहरसा जिले की सोनबरसा विधानसभा सीट से लगातार 3 बार विधायक चुने गए हैं। दलित समुदाय से आने वाले रत्नेश सादा का जीवन बड़ा संघर्षों से भरा रहा है। बताया जाता है कि वह राजनीति में आने से पहले रिक्शा चलाते थे। जमीनी स्तर से राजनीति में आने वाले रत्नेश सादा मंत्री पद तक पहुंचने वाले बिहार में दलितों के बड़े नेता माने जाते हैं। पढ़िए उनकी बायोग्राफी...
राजनीतिक करियर
रत्नेश सादा बिहार के जनता दल यूनाइटेड के एक बड़े दलित नेता हैं। वहीं, अगर उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत की बात करें, तो मुख्यता वह साल 2010 से हुई। इस साल वह पहली बार जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी के तौर सोनबरसा विधानसभा सीट से विधायक बने। इसके बाद साल 2015 और साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इस जीत को बरकरार रखा। साल 2023 में उन्हें नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाया गया।
निर्वाचन क्षेत्र
जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें चौथी बार एक बार फिर से सोनबरसा विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पहले भी तीन बार जीत दर्ज कर चुके है।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
रत्नेश सादा मुसहर समाज से आते हैं, जिसे बिहार में महादलित वर्ग में रखा गया है। उनका जन्म 1 जनवरी 1971 को हुआ था। उनके पिता का नाम लक्ष्मी सादा है। इनका जीवन बड़ा संघर्षमयी रहा है। कहा जाता है कि राजनीति में आने से पहले आर्थिक कमजोरी के चलते मजबूरी में रिक्शा चलाने का काम भी करते थे। बता दें कि रत्नेश सादा ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
आपराधिक मामले
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, रत्नेश सादा पर एक मुकदमा है, जो अभी लंबित है। हालांकि इस केस में अभी तक आरोप सिद्ध नहीं हो सका है।
संपत्ति
2025 में दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार, रत्नेश सादा पास कुल 1.85 करोड़ रुपये की कुल चल-अचल संपत्ति है।