सीवान में रोड-शो: PM मोदी बोले-पंजे और लालटेन वालों ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई, हम इसे विकसित भारत का इंजन बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सीवान में मंच साझा करते हुए जल, रेल और बिजली से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Updated On 2025-06-20 15:27:00 IST

पीएम मोदी सीवान दौरा: पाटिलपुत्र-गोरखुपर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी; बिहार को दी बड़ी सौगात    

PM Modi Siwan visit Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( शुक्रवार, 20 जून 2025) बिहार के सीवान जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने एक दशक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए बिहार की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया। कहा, अपने शासनकाल में इन्होंने बिहार जंगलराज ला दिया। अब फिर से अपने पुराने कारनामे दोहराने के लिए प्रयारत हैं, लेकिन बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करने वाली। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत किया। कहा, बिहार के लिए यह शुभ दिन है। पीएम मोदी ने इस दौरान बिहार को करोड़ों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री आज 6 हजार करोड़ के परियेाजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने पाटिलपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने जल, रेल और बिजली से संबंधित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूूमिपूजन और उद्घाटन किया। कार्यक्रम की हर अपडेट के लिए हरिभूमि के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। 

Live Updates
2025-06-20 13:48 IST

पीएम मोदी ने कहा, नीतीश जी के साथ मिलकर हम बिहार को विकसित भारत का इंजन बनाएंगे। भारत माता के जयकारों के साथ संबोधन का समापन किया। 

2025-06-20 13:46 IST

पीएम मोदी ने कहा, बिहार मेड इन इंडिया का हब बनेगा। यहां का मखाना तो दुनियाभर के बाजार में जाएगा ही। यहां के युवाओं द्वारा उत्पाद भी दुनिया के मार्केट में बिक्री के लिए जाएंगे। बिहार में रेल, सड़क और जल परियोजनाओं का बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज पाटिलपुत्र से गोरखपुर वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरूआत कर रहे हैं। इससे आवागमन तो सुगम होगा ही, व्यापार-व्यवसाय और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

पीएम मोदी ने कहा, हम सबका साथ और सबका विकास का संकल्प लेकर चलते हैं, लेकिन ये लालटेन वाले परिवार का साथ और परिवार का विकास तक सीमित हैं। इन्होंने हमेशा गरीब दलितों को अपमानित किया है। बाबा साहब का अपमान बिहार के लोग कभी नहीं भूल सकते।     

2025-06-20 13:42 IST

पीएम मोदी ने कहा, बिहार के कई शहरों के लिए सीवेज और पेयजल पाइपलाइन के लिए प्रोजेक्ट तैयार किए हैंं। इससे आम गरीब परिवारों का जीवन स्तर सुधरेगा। कांग्रेस और आरजेडी के लोग बिहार के दिल में कभी जगह नहीं बना पाएंगे। बिहार का प्रतिभाशाली नौजवान बिहार के बदलाव को महसूस कर रहा है। बिहार की फैक्ट्री से पहला इंजन आफ्रीका को एक्सपोर्ट किया जा रहा है। यह फैक्ट्री उसी सारण जिला में बनी है, जिसे जंगलराज वालों ने पिछड़ा जिला कहकर बदनाम करते थे। 

2025-06-20 13:38 IST

पीएम मोदी ने कहा, बीते एक दशक में चार करोड़ गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान मिले हैं। ये सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि परिवारों के सपने और संकल्प हैं। अगले कुछ सालों में 3 करोड़ परिवारों को मकान देंगे। मेरा संकल्प है कि कोई भी परिवार दुखी न रहे। बिहार में 57 लाख से ज्याद पक्के मकान मिले हैं। अकेले सिवान जिले में 10 हजार से ज्यादा मकान मिले हैं। इनमें सर्वाधिक फायदा बिहार के गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े और अति पिछड़े भाई बहनों को मिला है। हमारी बहन बेटियां घर की मालिक बन रही हैं। घर के साथ नलजल कनेक्शन, राशन, गैस कनेक्शन, शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। 

 

2025-06-20 13:33 IST

नौकरी बिना सिफारिश मिलती ही नहीं
पीएम मोदी ने कहा-आरजेडी और कांग्रेस के राज में गरीबों को आवास नहीं मिलता था, राशन बिचौलिए खा जाते थे। पानी और गैस कनेक्शन के लिए सांसदों की सिफारिश लगानी पड़ती थी। नौकरी बिना सिफारिश मिलती ही नहीं थी। इसके सबसे बड़े भुक्तभोगी, दलित, महादलित और ओबीसी के लोग थे।      

2025-06-20 13:32 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बिहार में जंगल राज लाने वाले फिर से अपने पुराने कारनामे करने के मौके तलाश रहे हैं। इसलिए मेरे बिहार के प्यारे भाइयो बहनों अपने और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सतर्क रहना है। ये लोग हर चुनाव में आकर गरीबी हटाओ का नारा देते थे, लेकिन जब आपने हमें मौका दिया तो हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त कर दिया। इसमें नीतीश सरकार बहुत बड़ा योगदान है। पहले बिहार की 50 फीसदी से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा से नीचे आती थी, लेकिन पिछने एक दशक में हजारों लोग गरीबी से मुक्त हुए हैं। लंबे समय तक कांग्रेस के राज ने देश को गरीब रखा और गरीब को अति गरीबी के कुचक्रम में फंसा दिया।


2025-06-20 13:25 IST

आप ने सभी को मिलकर जंगलराज का सफाया किया है  

पीएम मोदी ने कहा, मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। इस दौरान दुनिया के समृद्ध देशों के नेताओं से बात हुई। वे भारती की प्रगति से काफी प्रभावित हैं। वे भारत को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनते देख रहे हैं। भारत की इस तरक्की में बिहार का अहम योगदान होने वाला है। इसमें आप सभी का सामर्थय है। क्योंकि आप सबने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे इस विश्वास का कारण बिहार के आप सभी लोगों का सामर्थ्य है। आपने मिलकर बिहार से जंगलराज का सफाया किया है। यहां के हमारे नौजवानों ने तो 20 साल पहले के बिहार की बदहाली सिर्फ किस्सों और कथाओं में ही सुनी है। उन्हें अंदाजा ही नहीं है कि जंगलराज वालों ने बिहार की क्या हालत बना दी थी... जिस बिहार ने सदियों तक भारत की प्रगति को नेतृत्व दिया। उसको पंजे और लालटेन के शिकंजे ने पलायन का प्रतीक बना दिया था।"

2025-06-20 13:20 IST

आज हजारों करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। जो सीवान, बेतिया, आरा, सासाराम सहित आसपास के अन्य जिले आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। हर वर्ग का कल्याण होगा। बिहार की जनता को मैं इस कोशिश के लिए बधाई देता हूं। 

2025-06-20 13:18 IST

प्रधानमंत्री ने कहा सीवान की धरती हमारे लिए प्रेरक स्थल है। सीवान ने राजेंद्र बाबू जैसी महान संतान देश को दी। संविधान निर्माण से लेकर देश को दिशा दिखाने में उनकी अहम भूमिका रही है। बृज बाबू ने महिला सशक्तिकरण को अपने जीवन का मकसद बनाया। साथियो मुझे खुशी है कि ऐसी ही महान आत्माओं के संकल्पों को आगे बढ़ा रही है। 

2025-06-20 13:16 IST

प्रधानमंत्री ने भारत माता, बाबा महेंद्र नाथ और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद करते हुए संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बोली में जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

 

Tags:    

Similar News