बिहार में गृह युद्ध खत्म: नीतीश कुमार ने 20 साल बाद छोड़ा गृह मंत्रालय, अब बीजेपी के सम्राट चौधरी को मिला ये अहम विभाग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होम मिनिस्ट्री (गृहमंत्रालय) छोड़ दिया है। अब बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। जानिए किसके पास कौन सा मंत्रालय।

Updated On 2025-11-21 18:42:00 IST

Bihar Cabinet Portfolio 2025

Bihar Cabinet Portfolio 2025: बिहार की नई सरकार बनते ही बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होम मिनिस्ट्री (गृहमंत्रालय) छोड़ दिया है, जिसे अब उनके डिप्टी और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। नई कैबिनेट के पोर्टफोलियो जारी होने के बाद यह फैसला सामने आया है।

दिलचस्प बात यह है कि पिछले 20 साल में पहली बार नीतीश कुमार बिहार में गृह विभाग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।

बता दें कि NDA सहयोगियों के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर कुछ समय के लिए रोक लग गई थी, क्योंकि JDU होम डिपार्टमेंट छोड़ने के पक्ष में नहीं थी। हालांकि अब सहमति बन चुकी है और सम्राट चौधरी को यह अहम विभाग दे दिया गया है।

किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिला, देखें लिस्ट 

  • सम्राट चौधरी (डिप्टी CM): होम मिनिस्टर
  • विजय कुमार सिन्हा (डिप्टी CM) : लैंड एंड रेवेन्यू, माइंस एंड जियोलॉजी
  • विजय कुमार चौधरी: वॉटर रिसोर्स, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन
  • दिलीप जायसवा: इंडस्ट्रीज़ मिनिस्टर
  • श्रवण कुमार: रूरल डेवलपमेंट, ट्रांसपोर्ट
  • अशोक चौधरी: रूरल वर्क्स मिनिस्टर
  • विजेंद्र यादव: एनर्जी मिनिस्टर
  • मंगल पांडे: हेल्थ डिपार्टमेंट, लॉ डिपार्टमेंट
  • लेशी सिंह: फ़ूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स मिनिस्टर
  • नितिन नबीन: रोड कंस्ट्रक्शन, अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग
  • मदन साहनी: सोशल वेलफेयर मिनिस्टर
  • संतोष सुमन: मिनिस्टर
  • सुनील कुमार: एजुकेशन मिनिस्टर
  • रामकृपाल यादव: एग्रीकल्चर मिनिस्टर
  • जमा खान: माइनॉरिटी वेलफेयर मिनिस्टर
  • संजय टाइगर: लेबर रिसोर्स
  • अरुण शंकर प्रसाद: टूरिज्म, आर्ट एंड कल्चर मिनिस्टर
  • रमा निषाद: बैकवर्ड एंड एक्सट्रीमली बैकवर्ड क्लास वेलफेयर
  • सुरेंद्र मेहता: एनिमल एंड फिशरीज़ रिसोर्स
  • नारायण प्रसाद: डिज़ास्टर मैनेजमेंट
  • लखेंद्र पासवान: अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री
  • श्रेयसी सिंह: सूचना और खेल मंत्री
  • प्रमोद कुमार चंद्रवंशी: कोऑपरेटिव, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन
  • संजय सिंह: मंत्री
  • दीपक प्रकाश : मंत्री
  • संजय पासवान: मंत्री

खबर अपडेट हो रही है।

Tags:    

Similar News