अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाएंगे लालू यादव, दिग्विजय बोले-कांग्रेस ने कभी नहीं किया विरोध, गहलोत ने उठाए सवाल...
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सत्तापक्ष के नेताओं में जहां श्रेय लेने की होड़ है तो वहीं विपक्षी नेता राजनीतिककरण का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम से दूरी बना रहे हैं।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-01-17 13:09:00 IST
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के उद्धाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से कांग्रेस के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू यादव ने भी दूरी बना ली। बुधवार को मीडिया के सवाल पर बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यकम में हम नहीं जा रहे। वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने राममंदिर को राजनीतिक मुद्दा बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने मंदिर का विरोध कभी नहीं किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सवाल उठाए हैं।
पटना, बिहार: राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, ''गठबंधन में सीटों का बंटवारा इतनी जल्दी नहीं होता... मैं राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या नहीं जाऊंगा।'' pic.twitter.com/L3RVFySzd8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 17, 2024