Bihar Weather: बिहार में झुलसाने वाली गर्मी, IMD का अलर्ट, जानें अपने जिले के मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर से अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी लोग परेशान हुए।

Updated On 2024-05-17 21:58:00 IST
Weather Update India: भारतीय मौमस विभाग ने रविवार को कोई राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया।

Bihar Weather: बिहार में मौसम एक बार फिर गर्मी तेवर दिखाना शुरू कर दी है। राजधानी पटना समेत प्रदेश के 8 जिलों में लू चलने की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में मौसम विभाग की माने तो एक साइक्लोन सरकुलेशन पूर्वोत्तर बिहार से झारखंड की ओर शिफ्ट हो रहा है। एक टर्फ लाइन दक्षिणी असम से पूर्वी यूपी, बिहार से गुजर रहा है। इस कारण से पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुवनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है। 

गर्मी से बेहाल
प्रदेश में एक बार फिर से अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसके कारण एक बार फिर से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। वहीं 18 मई को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में 93.4 एमएम में दर्ज की गई। गया के वजीरगंज में 36 एमएम, नवादा में 32.6 एमएम, सोनबरसा में 28.6 एमएम, शिवहर में 15.8 एमएम बारिश हुई है।

पटना का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री
शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान शुष्क रहा। राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री बढ़ोतरी हुई। जबकि, औरंगाबाद में सबसे ज्यादा गर्मी रही यहां का तापमान 40. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सर्वाधिक है। राजधानी पटना का तापमान सामान्य बना हुआ है। पटना का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। 

Similar News