JDU प्रत्याशी महेश्वर हजारी की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

जानिए जेडीयू कैंडिडेट महेश्वर हजारी की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Updated On 2025-11-20 12:39:00 IST

कल्याणपुर विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार महेश्वर हजारी 

JDU candidate Maheshwar Hazari Biography: महेश्वर हजारी बिहार के एक प्रसिद्ध और अनुभवी नेता हैं। वह जनता दल यूनाइटेड के सदस्य हैं। वर्तमान बिहार सरकार में महेश्वर हजारी सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री का पद संभाल रहे हैं। वह बिहार के समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके अलावा वह समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। महेश्वर हजारी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश का करीबी नेता माना जाता है। पढ़िए महेश्वर हजारी की बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

महेश्वर हजारी बिहार में जेडीयू के प्रमुख दलित नेता हैं। उनका राजनीतिक करियर लगभग दो दशक पुराना है। महेश्वर हजारी पहली बार फरवरी 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद बिहार में उस साल किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिलने की वजह से अक्टूबर 2005 में दूसरी बार चुनाव हुए। इस बार फिर महेश्वर हजारी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के टिकट पर समस्तीपुर की वारिसनगर विधानसभा सीट से विधायक बने।

इसके बाद महेश्वर हजारी जेडीयू में शामिल हो गए और उन्होंने साल 2009 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के टिकट पर समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और पहली बार सांसद बने। साल 2015 में जेडीयू ने उन्हें समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया और इस चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की। इस जीत को उन्होंने साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रखा।

निर्वाचन क्षेत्र

जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें तीसरी बार फिर से कल्याणपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट पर वह पहले भी 2 बार जीत हासिल कर चुके हैं।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

महेश्वर हजारी का जन्म बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमाही मुजारी गांव में 9 अक्टूबर 1962 को हुआ था। उनके पिता का नाम रामसेवक हजारी और माता का नाम श्रीमती सरनी देवी है। उनकी शादी साल 7 मई, 1982 को श्रीमती संध्या हजारी के साथ हुआ था, जो फिलहाल राजनीति से दूर हैं। इसके अलावा उनके 3 बेटे और 1 बेटी हैं। उन्होंने समस्तीपुर के वी.आर.वी. कॉलेज से स्नातक किया है।

आपराधिक मामले

महेश्वर हजारी एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता हैं। उन पर कोई आराधिक मामला नहीं है।

संपत्ति

2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, महेश्वर हजारी के पास कुल 10.85 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

Tags:    

Similar News