JDU प्रत्याशी ईश्वर मंडल की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

जानिए जेडीयू कैंडिडेट ईश्वर मंडल की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Updated On 2025-11-10 14:52:00 IST

दरभंगा ग्रामीण से जेडीयू प्रत्याशी ईश्वर मंडल।

JDU प्रत्याशी ईश्वर मंडल की बायोग्राफी: बिहार के ईश्वर मंडल जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। उन्हें जेडीयू ने दरभंगा की ग्रामीण विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा है। उनकी पहचान ऐसे नेताओं के तौर पर होती है, जो अपने क्षेत्र के लोगों की सेवा करने को ही जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं। हमेशा जनता की समस्या को करीब से जाकर देखते हैं और उस समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पढ़िए ईश्वर मंडल की बायोग्राफी...

राजनीतिक सफर

राजेश कुमार मंडल, जिन्हें अक्सर ईश्वर मंडल के नाम से जाना जाता है। वह बिहार के जनता दल यूनाइटेड के क्षेत्रीय नेता हैं। वह पार्टी में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस दौरान उन्हें कई संगठनात्मक पदों पर काम करने का मौका मिला। साल 2025 में उन्हें जेडीयू की तरफ से दरभंगा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

निर्वाचन क्षेत्र

जनता दल यूनाइटेड ने ईश्वर मंडल को दरभंगा जिले की दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस बार उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार ललित कुमार यादव से होगा। बता दें कि आरजेडी इस सीट पर साल 1995 से लगातार जीत हासिल करती आ रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ईश्वर मंडल आरजेडी के विजय रथ को रोक पाएंगे।

व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा

ईश्वर मंडल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बिहार के क्षेत्रीय नेता हैं। जेडीयू ने उन्हें दरभंगा के दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट दिया है। दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी वर्तमान आयु 44 साल है। उनके पिता का नाम मोहन मंडल है, जो एक व्यापरी और समाजसेवी हैं। वहीं, अगर उनकी शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने स्नातक किया है।

आपराधिक मामले

राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल द्वारा साल 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके ऊपर कोई गंभीर आपराधिक मामला नहीं है।

संपत्ति

2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल के पास कुल 1.29 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।

Tags:    

Similar News