बिहार चुनाव 2025: मोदी से लेकर योगी तक... BJP की दिग्गज स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी; जल्द शुरू होंगी भव्य सभाएं
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा और चार भोजपुरी स्टार — पवन सिंह, निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन के नाम शामिल हैं।
Bihar chunav 2025: पीएम मोदी की जल शुरू होंगी सभाएं (फाइल फोटो)
Bihar election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की धमाकेदार तैयारी में भाजपा ने पहली फेज के लिए 40 दिग्गज स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे शीर्ष नेता इसमें शामिल हैं।
इसके अलावा, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जैसे राज्य प्रमुख भी बिहार में NDA के पक्ष में रैलियां करेंगे।
भोजपुरी सिनेमा के सितारे पवन सिंह और निराहुआ (दिनेश लाल यादव) को भी जगह मिली है, जो स्थानीय वोटरों को जोड़ने में अहम होंगे। यह सूची 16 अक्टूबर 2025 को जारी हुई, जब पहला चरण 6 नवंबर को है।
भाजपा स्टार प्रचारकों की लिस्ट
नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, हिमंता बिस्वा सरमा, मोहन यादव, रेखा गुप्ता, स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सी.आर. पाटिल, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, रेणु देवी, प्रेम कुमार, नित्यानंद राय, राधामोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, सतीश दुबे, राज भूषण चौधरी, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप सिंह, गोपालजी ठाकुर, जनक राम, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’।
भाजपा का लक्ष्य ताबड़तोड़ रैलियों से विकास, रोजगार और NDA सरकार की उपलब्धियों को हाईलाइट करना है, जबकि विपक्ष पर भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के आरोप लगाने हैं।
बिहार की 243 सीटों पर NDA (भाजपा-जदयू) मजबूत दावेदारी पेश कर रही है, जिसमें 101-101 सीटें तय हैं। जल्द शुरू होंगी भव्य सभाएं, जो चुनावी माहौल को गर्मा देंगी।