बिहार चुनाव 2025: CPI-ML ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची, जानिए किस सीट से कौन उतरा मैदान में

Bihar Election 2025: महागठबंधन के सहयोगी दल CPI-ML ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 20 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जानिए किस सीट से कौन प्रत्याशी बना है।

Updated On 2025-10-18 16:08:00 IST

CPI ML Candidate List

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने दोनों चरणों के चुनाव के लिए एक साथ 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें सामान्य और अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशियों को समान रूप से मौका दिया गया है।

पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम

पहले चरण में CPI-ML ने 14 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। इन सीटों में भोरे, जीरादेई, दरौली, दरौंडा, कल्याणपुर, वारिसनगर, राजगीर, दीघा और फुलवारी जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं।

इन सीटों से घोषित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं –

  1. भोरे – धनंजय
  2. जीरादेई – अमरजीत कुशवाहा
  3. दरौली – सत्यदेव राम
  4. दरौंडा – अमरनाथ यादव
  5. कल्याणपुर – रंजीत कुमार राम
  6. वारिसनगर – फूलबाबू सिंह
  7. राजगीर – विश्वनाथ चौधरी
  8. दीघा – दिव्या गौतम
  9. फुलवारी – गोपाल रविदास
  10. पालीगंज – संदीप सौरभ
  11. आरा – क्यामुदीन अंसारी
  12. अगिआंव – शिव प्रकाश रंजन
  13. तरारी – मदन सिंह
  14. डुमरांव – अजीत कुमार सिंह

पहली सूची में शामिल सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, भोरे सीट से जितेंद्र पासवान ने भी नामांकन किया था, लेकिन भाकपा-माले ने धनंजय को ही अपना आधिकारिक उम्मीदवार माना है। पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी।

दूसरे चरण के उम्मीदवारों की सूची

दूसरे चरण के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। ये उम्मीदवार निम्नलिखित हैं –

  1. सिकटा – वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
  2. पिपरा (सुपौल) – अनिल कुमार
  3. बलरामपुर – महबूब आलम
  4. काराकाट – अरुण सिंह
  5. अरवल – महानंद सिंह
  6. घोसी – राम बली सिंह यादव

महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट

भाकपा-माले महागठबंधन के तहत राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव मैदान में है। हालांकि सीटों के बंटवारे पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसी कारण पहले चरण में कई सीटों पर महागठबंधन के दलों के उम्मीदवारों के बीच दोस्ताना मुकाबला (Friendly Fight) देखने को मिल रहा है।

Tags:    

Similar News