JDU प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट दुलाल चंद्र गोस्वामी की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
कदवा सीट से जेडीयू उम्मीदवार दुलाल चंद्र गोस्वामी
JDU प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी की बायोग्राफी: दुलाल चंद्र गोस्वामी बिहार में जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेता है। उनकी गिनती बिहार के कद्दावर नेताओं में होती है। दुलाल चंद्र गोस्वामी दो बार विधायक रह चुका है। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें 2019 में कटिहार लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर को हराया और 17वीं लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में दुलाल चंद्र गोस्वामी को हार का सामना करना पड़ा।
राजनीतिक सफर
दुलाल चंद्र गोस्वामी का प्रारंभिक जीवन संघर्षमय रहा। ऐसा बताया जाता है कि शुरुआत में आर्थिक कमजोरी के चलते उन्होंने मजबूरी में टैंपो भी चलाया था, जिसके चलते आगे चलकर लोगों ने उन्हें टेम्पो वाले सांसद की संज्ञा दी गई। साल 1995 के विधानसभा में वह पहली बार विधायक बने। इसके 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में इन्होंने दूसरी बार जीत दर्ज की और फिर विधायक बने।
इस दौरान उन्हें साल 2014 से 2015 के बीच बिहार सरकार में श्रम संसाधन विभाग का कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला। इससे उनके राजनीतिक कद में वृद्धि हुई। इसके बाद साल 2019 में कटिहार लोकसभा सीट से जेडीयू के पर चुनाव लड़ा और सांसद बने। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से इसी सीट से यह लोकसभा का चुनाव लड़े, लेकिन इस बार कांग्रेस पार्टी के तारिक अनवर भारी पड़े और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
निर्वाचन क्षेत्र
पार्टी ने दुलाल चंद्र गोस्वामी को कदवा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा दुलाल चंद्र गोस्वामी दो बार के विधायक और एक बार के सांसद हैं। इस बार इनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के शकील अहमद खान से है।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
दुलाल चंद्र गोस्वामी बिहार राज्य के एक प्रसिद्ध नेता हैं। इनका जन्म 8 अक्टूबर 1967 को बिहार के कटिहार जिले के करीमगंज गांव में हुआ था। दुलाल चंद्र एक कृषि परिवार से आते हैं। फिलहाल उनकी पहचान एक राजनेता के तौर पर होती है। उनके पिता का नाम हेमंत गोस्वामी और मां का नाम शकुंतला देवी है। वहीं, अगर इनके वैवाहिक जीवन की बात करें, तो उनकी शादी 6 मार्च 1998 को नूतन प्रिया से हुई थी। उनके एक बेटी और दो बेटे हैं।
शिक्षा
दुलाल चंद्र गोस्वामी ने कटिहार के शारदा कॉलेज, शलमारी से राजनीति विज्ञान में बी.ए. की डिग्री प्राप्त की है।
आपराधिक मामले
दुलाल चंद्र गोस्वामी बिहार की राजनीति में एक साफ-सुथरी छवि के लिए जाने जाते हैं। 2025 में दिए दिए चुनावी हलफनामे के अनुसार, दुलाल चंद्र गोस्वामी पर एक भी आपराधिक मामला नहीं है।
संपत्ति
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, दुलाल चंद्र गोस्वामी कुल 2.70 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं।