JDU प्रत्याशी धूमल सिंह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट धूमल सिंह की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
एकमा विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार धूमल सिंह।
Biography of JDU candidate Dhumal Singh: धूमल सिंह जनता दल यूनाइटेड के बिहार के एक बड़े नेता हैं। धूमल सिंह जिनका मूल नाम मनोरंजन सिंह है, उन्हें जेडीयू ने सारण जिले की एकमा विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वह एक अनुभवी नेता हैं। उनका मुख्य राजनीतिक एजेंडा क्षेत्र का विकास करने के साथ ही अपने पारंपरिक गढ़ एकमा सीट पर एक बार फिर जीत का परचम लहराना है। जानिए कौन हैं जेडीयू प्रत्याशी धूमल सिंह...
राजनीतिक सफर
धूमल सिंह ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2000 में बनियापुर विधानसभा सीट से एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर की थी। इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और पहली बार विधायक बने। इसके बाद धूमल सिंह ने फरवरी, साल 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के टिकट पर बनियापुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ा और फिर से जीत दर्ज की।
अक्टूबर, 2005 में एक बार फिर से बिहार में विधानसभा चुनाव हुए। इस साल धूमल सिंह ने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा और एक बार फिर से जीत हासिल की। इसके बाद साल 2010 और 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी की जीत को बरकरार रखा। फिर चुनाव आया साल 2020 का विधानसभा चुनाव, जब धूमल सिंह को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आरजेडी के श्रीकांत यादव ने शिकस्त दी थी।
निर्वाचन क्षेत्र
जनता दल यूनाइटेड ने धूमल सिंह को बनियापुर विधानसभा सीट से एक बार फिर से टिकट दिया है। वह इस सीट पर पहले भी 5 बार जीत हासिल कर चुके हैं।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
धूमल सिंह की गिनती बिहार के दिग्गज नेताओं में होती है। उनका पूरा नाम मनोरंजन सिंह है, लेकिन उनके समर्थक उन्हें प्यार से धूमल सिंह के नाम से जानते हैं। वह लगभग पिछले 20 सालों से जेडीयू से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर की थी। बिहार के सारण जिले की एकमा विधानसभा सीट पर उनकी मजबूत पकड़ है।
बिहार की राजनीति में धूमल सिंह की पहचान एक बाहुबली नेता के तौर पर होती है। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी नेता माना जाता है। उनकी पत्नी का नाम सीता देवी है, जो साल 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ी, लेकिन वह हार गईं। वहीं, अगर धूमल सिंह की शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने 8वीं तक ही पढ़ाई की है।
आपराधिक मामले
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, धूमल सिंह पर एक भी आपराधिक मामला नहीं है।
कुल संपत्ति
धूमल सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 4.96 करोड़ रुपये की कुल अचल संपत्ति है।