मोदी - नीतीश की जोड़ी ने कर दिया "कमाल": NDA को 200+ सीटें, महागठबंधन 35 पर सिमटा; जनसुराज का नहीं खुला खाता

Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार चुनाव में मोदी-नीतीश की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। NDA 200+ सीटों पर पहुंचा, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 पर सिमटा। जनसुराज एक भी सीट नहीं जीत सकी। देखिए फुल चुनाव नतीजे।

Updated On 2025-11-14 22:48:00 IST

Bihar Election Result 2025 LIVE: एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर, महागठबंधन को सफाया, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी 

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने इस बार इतिहास रच दिया। 243 सीटों में से 202 सीटें जीतकर गठबंधन ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने तो कमाल ही कर दिया, जिसने 101 में से 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

बीजेपी ने करीब 90% की स्ट्राइक रेट के साथ एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और चुनावी रणनीति बिहार जैसे राजनीतिक रूप से जटिल राज्य में भी पूरी तरह कारगर है।

दूसरी ओर, महागठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा। गठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया और वह महज 35 सीटों पर सिमटकर रह गया। राजद को केवल 25 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस मात्र 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी। मोदी-नीतीश की आंधी में वीआईपी का खाता तक नहीं खुला। 


बिहार चुनाव परिणाम 2025 Live Update

गठबंधन बढ़त जीत कुल सीट
NDA0 202 202 (+77)

महागठबंधन 

0 35 35 (-75)
जनसुराज 0 00 00
अन्य 0 06
06 (-1)

बिहार चुनाव परिणाम 2025 NDA पार्टीवाइज रुझान

पार्टी बढ़त जीत कुल सीट
बीजेपी 0 89 89 (+15)
जेडीयू 0 85 85 (+42)
एलजेपी 0 19 19 (+18)
अन्य 0 09 09 (+1)

बिहार चुनाव परिणाम 2025 MGB पार्टीवाइज रुझान

पार्टी बढ़त जीत कुल सीट
आरजेडी 0 25 25 (-50)
कांग्रेस 0 0606 (-13)
वीआईपी 0 00 0
अन्य 0 04 04 (-12)


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में प्रमुख नेताओं के भाग्य ने सबका ध्यान खींचा है। राघोपुर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने करीब 14,000 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है।

वहीं, उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव महुआ सीट से हार गए। तेजप्रताप, जो जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख हैं, तीसरे स्थान पर रह गए, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह ने यह सीट जीती।

हार के बाद जेजेडी ने फेसबुक पर एक विवादास्पद पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा गया: "तेजस्वी फेलस्वी हो गया। आरजेडी को जयचंदों ने खोखला कर दिया। मोदी विश्व के मजबूत नेता हैं। एनडीए को उसकी एकता ने जिताया।" यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, हालांकि इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं।

परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया: "बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।"

ये नतीजे बिहार की राजनीति में नई गतिशीलता पैदा करने वाले हैं, जहां युवा और महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक साबित हुई।

Full View

हर राउंड के LIVE अपडेट, सीट-दर-सीट स्थिति और अंतिम नतीजों के लिए यह LIVE BLOG पर विजिट करें।

Live Updates
2025-11-14 16:26 IST

मोकामा विधानसभा सीट से बड़ी अपडेट सामने आई है। यहां जेडीयू प्रत्याशी अनंत कुमार सिंह ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें 91,416 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की उम्मीदवार वीणा देवी पीछे रह गईं। अंतिम रुझानों में साफ दिखा कि मुकाबला पूरी तरह जेडीयू के पक्ष में झुक गया और अनंत कुमार सिंह ने भारी बढ़त लेते हुए अपनी विजय पक्की कर ली।

2025-11-14 16:25 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक जारी है, जिसमें गठबंधन के शीर्ष नेता मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बैठक में भाग लेने के लिए सीएम आवास पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक चुनावी नतीजों की समीक्षा, आगामी रणनीति और नई सरकार के गठन को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम मानी जा रही है।

2025-11-14 16:12 IST

तेजस्वी यादव ने फिर बनाई बढ़त

राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव 8 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ने के बाद फिर बढ़त बना ली है। अब वो 3500 वोटों से आगे हो गए हैं। 

2025-11-14 16:06 IST

चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भाजपा द्वारा यह बयान दिया गया कि मुख्यमंत्री का चेहरा विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा गया है, इसलिए मुख्यमंत्री भी हर हाल में नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा के कई बड़े नेता पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।

2025-11-14 15:58 IST

कल्याणपुर सीट पर महेश्वर हजारी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों के बड़े अंतर से हराते हुए निर्णायक बढ़त बनाई और जीत अपने नाम की।

2025-11-14 15:46 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के अंतिम चरण में मुजफ्फरपुर में एनडीए की सुनामी साफ दिख रही है। जिले की 11 सीटों में से 10 पर एनडीए उम्मीदवार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि केवल पारू सीट पर राजद का उम्मीदवार आगे चल रहा है। साहेबगंज से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री राजू कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। BJP के अरुण कुमार सिंह (बरूराज), रमा निषाद (औराई), केदार प्रसाद गुप्ता (कुढ़नी), रंजन कुमार (मुजफ्फरपुर) बढ़त में हैं। वहीं JDU के अजीत कुमार (कांटी), अजय कुमार (मीनापुर), आदित्य कुमार (सकरा), कोमल सिंह (गायघाट) भी आगे चल रहे हैं। लोजपा (आर) की बेबी कुमारी बोचहां से बढ़त बनाए हुए हैं। साल 2010 के बाद एनडीए को जिले में इतनी मजबूत स्थिति एक बार फिर देखने को मिल रही है।

2025-11-14 14:47 IST

5 हजार वोटों से पीछे हुए तेजस्वी

राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव फिर पिछड़ गए हैं। उनकी लालटेन जल-बुझ रही है। वो 11वें राउंड की काउंटिंग के बाद 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

2025-11-14 14:27 IST

बिहार में NDA की डबल सेंचुरी

Bihar Election 2025 Result LIVE Update: 243 सीटों पर मतगणना जारी है और एनडीए 200 के पार पहुंच गया है। कुल 243 सीटों में से 202 पर बढ़त बनाए हुए है।


2025-11-14 14:24 IST

बढ़त बनाने के बाद फिर पिछड़े तेजस्वी

राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव फिर पिछड़ गए हैं। उनकी लालटेन जल-बुझ रही है। अब वो 4,800 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

2025-11-14 12:29 IST

तेजस्वी ने बनाई बढ़त

राघोपुर सीट से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव 219 वोटों से आगे हो गए हैं। 

Tags:    

Similar News