Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव मोकामा में अनंत कुमार सिंह का जलवा, 91400 से ज्यादा वोटों से जीत
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा विधानसभा सीट से अनंत कुमार सिंह की ऐतिहासिक जीत हुई है। जेल में होने के बावजूद भी वे 28206 वोटों के अंतर से जीते।
मोकामा विधानसभा सीट से अनंत कुमार सिंह की जीत।
Bihar Election Result 2025: बिहार की चर्चित मोकामा विधानसभा सीट काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। वजह है यहां से जेडीयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह। अनंत कुमार सिंह ने इस सीट से चुनाव लड़ा है और उन्हें बड़ी जीत मिली है। बड़ी बात ये है कि अनंत सिंह चुनाव प्रचार नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें दुलार सिंह यादव की हत्या मामले में जेल जाना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने 28206 वोटों से जीत मिली है।
कितने मिले वोट?
जेल में रहने के बावजूद उन्हें कुल 91,416 वोट मिले। दूसरे स्थान पर RJD उम्मीदवार वीना देवी रहीं। RJD उम्मीदवार वीना देवी को मात्र 63,210 वोट मिले। अनंत कुमार सिंह ने वीना देवी को 28206 वोटों से मात दी। वहीं जनसुराज पार्टी के पीयूष तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें केवल 19,365 वोटों पर ही संतुष्टि करनी पड़ी।
दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जेल में हैं अनंत कुमार सिंह
बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी। इस हत्या का आरोप लगा अनंत कुमार सिंह पर। अनंत कुमार सिंह को जेल भेज दिया गया। इसके कारण वे चुनाव प्रचार भी नहीं कर पाए। सवाल उठने लगे कि अनंत कुमार के चुनाव का क्या होगा? हालांकि रिजल्ट ने सब साफ कर दिया है। मोकामा की जनता का भरोसा अब भी अनंत कुमार सिंह पर है।
आवास पर जश्न का माहौल
अनंत सिंह की जीत के बाद मोकामा विधानसभा में स्थित उनके आवास पर जश्न का माहौल बना। उनके घर पर बीते काफी दिनों से जीत के जश्न की तैयारियां भी चल रही हैं। इससे ये तो साफ है कि उनके कार्यकर्ताओं को पूरा भरोसा था कि अनंत कुमार सिंह ही मोकामा विधानसभा से जीतेंगे। उनके आवास पर 1 लाख से ज्यादा समर्थकों के खाने-पीने की भव्य तैयारियां की गई हैं। परिणाम की घोषणा होते ही अनंत सिंह के समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ नाचते नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि अनंत सिंह अभी भी जेल में हैं। उनकी गैर मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली और ऐतिहासिक जीत दिलाई।